गरीबों के लिए संजीवनी बनी झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना

गंभीर बीमारी और महंगे इलाज के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे गरीब परिवारों के लिए झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

गरीबों के लिए संजीवनी बनी झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना

लातेहार: गंभीर बीमारी और महंगे इलाज के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे गरीब परिवारों के लिए झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए सीधी आर्थिक सहायता दे रही है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लाभुकों को कैंसर, गंभीर बीमारी और सर्जरी जैसे महंगे उपचार के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।

सरकारी नियमों के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के लाभुकों को ₹3,000 से ₹25,000 तक और 18 वर्ष से कम आयु के लाभुकों को ₹1,500 से ₹15,000 तक की सहायता बीमारी की प्रकृति के अनुसार प्रदान की जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का झारखंड का स्थायी निवासी होना, संबंधित पात्र वर्ग से होना और राशन कार्डधारी होना अनिवार्य है। आवेदन के समय जाति प्रमाण पत्र, बीमारी से संबंधित चिकित्सा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करनी होगी।

योजना की जानकारी और आवेदन के लिए इच्छुक लोग जिला कल्याण कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड कार्यालय या जिला कल्याण पदाधिकारी/परियोजना निदेशक आईटीडीए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सरकार की इस पहल से लातेहार जिले के कई गरीब परिवारों को इलाज में आर्थिक संबल मिला है।

लातेहार से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

गरीबों के लिए संजीवनी बनी झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना
गरीबों के लिए संजीवनी बनी झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना
Oct 03, 2026, 7:51:00 PM
प्रभात मेहता अपहरण और हत्याकांड: जांच के लिए आइपीएस के नेतृत्व में एसआइटी गठित
प्रभात मेहता अपहरण और हत्याकांड: जांच के लिए आइपीएस के नेतृत्व में एसआइटी गठित
Oct 03, 2026, 7:46:00 PM
सिधवलिया ऑटो चोरी कांड: पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
सिधवलिया ऑटो चोरी कांड: पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Oct 03, 2026, 7:41:00 PM
पहले पति की हत्या, अब पत्नी को सांप ने डंसा, कुछ माह में ही उजड़ गया पूरा परिवार
पहले पति की हत्या, अब पत्नी को सांप ने डंसा, कुछ माह में ही उजड़ गया पूरा परिवार
Oct 03, 2026, 7:26:00 PM
अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अधिकारी रहे मौजूद
अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अधिकारी रहे मौजूद
Oct 03, 2026, 7:20:00 PM
लोजपा आर के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वर्मा बने ढूंढाशाही व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष
लोजपा आर के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वर्मा बने ढूंढाशाही व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष
Oct 03, 2026, 7:10:00 PM
आवश्यक औषधियों एवं मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
आवश्यक औषधियों एवं मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
Oct 03, 2026, 6:56:00 PM
जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, संतान की लंबी आयु की कामना, सोन व गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, संतान की लंबी आयु की कामना, सोन व गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 03, 2026, 6:53:00 PM
SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश
SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश
Oct 03, 2026, 6:37:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना सरकार की प्राथमिकता
Oct 03, 2026, 6:10:00 PM