SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश

नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने की।

SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश

जामताड़ा : नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने की। बैठक के दौरान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विशेष चर्चा की गई। एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। 

SDPO ने कहा- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से सभी तैयारियां पूरी रखें

एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से सभी तैयारियां पूरी रखें। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।मौके पर बैठक में नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी, नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, बिंदापाथर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव और फतेहपुर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय आदि मौजूद रहे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

आवश्यक औषधियों एवं मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
आवश्यक औषधियों एवं मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
Oct 03, 2026, 6:56:00 PM
जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, संतान की लंबी आयु की कामना, सोन व गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, संतान की लंबी आयु की कामना, सोन व गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 03, 2026, 6:53:00 PM
SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश
SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश
Oct 03, 2026, 6:37:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना सरकार की प्राथमिकता
Oct 03, 2026, 6:10:00 PM
नासा ने भी माना, गंडक नदी में अभूतपूर्व जलस्तर और बिहार में बाढ़ की गंभीरता: डिप्टी सीएम
नासा ने भी माना, गंडक नदी में अभूतपूर्व जलस्तर और बिहार में बाढ़ की गंभीरता: डिप्टी सीएम
Oct 03, 2026, 6:01:00 PM
पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, बर्तन की दुकाव व गोदाम में छापेमारी, गांजा बरामद
पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, बर्तन की दुकाव व गोदाम में छापेमारी, गांजा बरामद
Oct 03, 2026, 5:53:00 PM
इंडिया अलायंस में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, पहली बार हुए शामिल
इंडिया अलायंस में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, पहली बार हुए शामिल
Oct 03, 2026, 5:45:00 PM
सिवान जिला प्रशासन ने तेज किया राहत अभियान, DM ने राहत सामग्री से लदे वाहन को दिखायी हरी झंडी
सिवान जिला प्रशासन ने तेज किया राहत अभियान, DM ने राहत सामग्री से लदे वाहन को दिखायी हरी झंडी
Oct 03, 2026, 5:43:00 PM
तेज रफ्तार ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कंपाउंडर को मारा, हालत गंभीर
तेज रफ्तार ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कंपाउंडर को मारा, हालत गंभीर
Oct 03, 2026, 4:49:00 PM
पूर्व के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच गोलीबारी व रोड़ेबाजी, अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, घायल
पूर्व के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच गोलीबारी व रोड़ेबाजी, अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, घायल
Oct 03, 2026, 4:27:00 PM