सिवान जिला प्रशासन ने तेज किया राहत अभियान, DM ने राहत सामग्री से लदे वाहन को दिखायी हरी झंडी

छपरा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सिवान जिला प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। आज सिवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर छपरा के लिए रवाना किया।

सिवान जिला प्रशासन ने तेज किया राहत अभियान, DM ने राहत सामग्री से लदे वाहन को दिखायी हरी झंडी

सिवान : छपरा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सिवान जिला प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। आज सिवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर छपरा के लिए रवाना किया। आज कुल नौ हजार राहत पैकेट भेजे गए हैं। इससे पहले पिछले दो दिनों में करीब छह हजार राहत पैकेट छपरा भेजे जा चुके हैं। यानी अबतक कुल 15 हजार राहत पैकेट छपरा भेजे जा चुके हैं। 

राहत सामग्री तैयार करने का काम सिवान के टाउन हॉल में 24 घंटे लगातार चल रहा है - DM विजय प्रकाश मीणा

डीएम विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि खास बात यह है कि राहत सामग्री तैयार करने का काम सीवान के टाउन हॉल में 24 घंटे लगातार चल रहा है। कर्मचारी दिन-रात राहत सामग्री के पैकेट तैयार करने में जुटे हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर अधिक से अधिक लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके। इन राहत पैकेटों में चूड़ा, चना, सत्तू, गुड़ और नमक जैसी खाद्य सामग्री के साथ जरूरत के मुताबिक, माचिस और मोमबत्ती भी शामिल की जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके। 

सिवान जिले में भी घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर दिखाई देने लगा है

इधर, सिवान जिले में भी घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर दिखाई देने लगा है। जिले के करीब चार प्रखंडों में घाघरा नदी का पानी प्रवेश कर चुका है। हालांकि अभी पानी खेतों और चवर वाले इलाकों तक ही पहुंचा है। प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल पानी से किसी मकान के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 

DM ने कहा- अगर पानी किसी आबादी वाले इलाके या मकानों तक पहुंचता है

डीएम ने कहा है कि अगर पानी किसी आबादी वाले इलाके या मकानों तक पहुंचता है, तो प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। एक तरफ सीवान प्रशासन छपरा के बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटा है, तो दूसरी तरफ जिले में घाघरा नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। 

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश
SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश
Oct 03, 2026, 6:37:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना सरकार की प्राथमिकता
Oct 03, 2026, 6:10:00 PM
नासा ने भी माना, गंडक नदी में अभूतपूर्व जलस्तर और बिहार में बाढ़ की गंभीरता: डिप्टी सीएम
नासा ने भी माना, गंडक नदी में अभूतपूर्व जलस्तर और बिहार में बाढ़ की गंभीरता: डिप्टी सीएम
Oct 03, 2026, 6:01:00 PM
पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, बर्तन की दुकाव व गोदाम में छापेमारी, गांजा बरामद
पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, बर्तन की दुकाव व गोदाम में छापेमारी, गांजा बरामद
Oct 03, 2026, 5:53:00 PM
इंडिया अलायंस में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, पहली बार हुए शामिल
इंडिया अलायंस में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, पहली बार हुए शामिल
Oct 03, 2026, 5:45:00 PM
सिवान जिला प्रशासन ने तेज किया राहत अभियान, DM ने राहत सामग्री से लदे वाहन को दिखायी हरी झंडी
सिवान जिला प्रशासन ने तेज किया राहत अभियान, DM ने राहत सामग्री से लदे वाहन को दिखायी हरी झंडी
Oct 03, 2026, 5:43:00 PM
तेज रफ्तार ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कंपाउंडर को मारा, हालत गंभीर
तेज रफ्तार ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कंपाउंडर को मारा, हालत गंभीर
Oct 03, 2026, 4:49:00 PM
पूर्व के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच गोलीबारी व रोड़ेबाजी, अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, घायल
पूर्व के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच गोलीबारी व रोड़ेबाजी, अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, घायल
Oct 03, 2026, 4:27:00 PM
दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, 3 फीडरों की बिजली आपूर्ति 4 घंटे रहेगी बाधित
दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, 3 फीडरों की बिजली आपूर्ति 4 घंटे रहेगी बाधित
Oct 03, 2026, 4:25:00 PM
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 03, 2026, 4:04:00 PM