पूर्व के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच गोलीबारी व रोड़ेबाजी, अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, घायल

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के भट्टना बीघा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी और रोड़ेबाजी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक अधेड़ व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पूर्व के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच गोलीबारी व रोड़ेबाजी, अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, घायल

नालंदा : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के भट्टना बीघा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी और रोड़ेबाजी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक अधेड़ व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भट्टना बीघा निवासी सुरेंद्र गोप के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भट्टना बीघा गांव में गोतिया के बीच पहले से मारपीट को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। 

सुरेंद्र घास काटने के लिए जा रहे थे, तभी मुकेश, धर्मवीर, दयानंद व मुसाफिर ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी

परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र गोप घास काटने के लिए जा रहे थे, तभी मुकेश कुमार, धर्मवीर, दयानंद और मुसाफिर ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मुकेश कुमार ने सुरेंद्र गोप पर गोली चला दी। गोली अधेड़ के पेट में जा लगी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 

घायल सुरेंद्र गोप के चाचा सिकंदर गोप चंडी थाना में चौकीदार हैं - परिजन

परिजनों का आरोप है कि घायल सुरेंद्र गोप के चाचा सिकंदर गोप चंडी थाना में चौकीदार हैं और उन्होंने पूर्व में भी विवाद को लेकर थाना में जानकारी देने के साथ लिखित आवेदन दिया था। समय रहते मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके बाद गोलीबारी की घटना सामने आई।हालांकि, इस मामले में चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि गोलीबारी और रोड़ेबाजी के पीछे रास्ते का विवाद सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

तेज रफ्तार ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कंपाउंडर को मारा, हालत गंभीर
तेज रफ्तार ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कंपाउंडर को मारा, हालत गंभीर
Oct 03, 2026, 4:49:00 PM
पूर्व के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच गोलीबारी व रोड़ेबाजी, अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, घायल
पूर्व के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच गोलीबारी व रोड़ेबाजी, अधेड़ व्यक्ति को लगी गोली, घायल
Oct 03, 2026, 4:27:00 PM
दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, 3 फीडरों की बिजली आपूर्ति 4 घंटे रहेगी बाधित
दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, 3 फीडरों की बिजली आपूर्ति 4 घंटे रहेगी बाधित
Oct 03, 2026, 4:25:00 PM
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 03, 2026, 4:04:00 PM
बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय, सेट पर लगी आग
बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय, सेट पर लगी आग
Oct 03, 2026, 3:40:00 PM
तारेगना टोक पर 15 अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 29,350 किलो जावा महुआ पास नष्ट
तारेगना टोक पर 15 अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 29,350 किलो जावा महुआ पास नष्ट
Oct 03, 2026, 3:38:00 PM
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का आरोप नहीं पहुंचा प्रशासन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का आरोप नहीं पहुंचा प्रशासन
Oct 03, 2026, 3:13:00 PM
जन सुराज के प्रत्याशी के प्रचार में नालंदा पहुंचे अनंत सिंह, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नीतीश-निशांत के लगे नारे
जन सुराज के प्रत्याशी के प्रचार में नालंदा पहुंचे अनंत सिंह, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नीतीश-निशांत के लगे नारे
Oct 03, 2026, 3:04:00 PM
22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद
22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद
Oct 03, 2026, 3:00:00 PM
AAP को बड़ा झटका, झाड़ू छोड़ 'पंजा' को मजबूत करेंगी कक्कड़
AAP को बड़ा झटका, झाड़ू छोड़ 'पंजा' को मजबूत करेंगी कक्कड़
Oct 03, 2026, 2:49:00 PM