तारेगना टोक पर 15 अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 29,350 किलो जावा महुआ पास नष्ट

भोजपुर पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोन नदी के बीचोबीच स्थित तारेगना टोक पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की।

तारेगना टोक पर 15 अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 29,350 किलो जावा महुआ पास नष्ट

आरा : भोजपुर पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोन नदी के बीचोबीच स्थित तारेगना टोक पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। भोजपुर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ-2 सदर भोजपुर के नेतृत्व में पटना जिले के बिहटा और भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र की पुलिस, उत्पाद विभाग व सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

तारेगना टोक पर बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी

पुलिस के अनुसार, तारेगना टोक पर बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने सोन नदी में स्थित उक्त स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर संचालित करीब 15 मिनीट की अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं शराब बनाने के लिए करीब 40 प्लास्टिक ड्रम में रखा 29,350 किलो जावा महुआ पास बरामद कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही मौके पर करीब 215 लीटर तैयार महुआ शराब को भी नष्ट कर दिया गया। 

छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में शामिल लोग पुलिस टीम को देखते ही मौके से फरार हो गए

आपको बता दें कि छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में शामिल लोग पुलिस टीम को देखते ही मौके से फरार हो गए। इस बाबत एसडीपीओ सदर-2 रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि तारेगना टोंक पर अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोग पुलिस बल की गतिविधियों पर दूर से ही नजर रखते थे। इसके लिए वे नाव और स्टीमर की सहायता लेते थे। पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपित नाव के सहारे बिहटा की ओर भागने में सफल रहे।

पुलिस के इस अभियान से सोन नदी के टोक क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण करने वालों के बीच हड़कंप मचा है

छापेमारी में चांदी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक, उत्पाद विभाग भोजपुर, सशस्त्र बल और बिहटा थाना की टीम शामिल थी। पुलिस ने मौके पर अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल की जा रही भट्ठी को ध्वस्त करने के साथ बड़ी मात्रा में जावा महुआ पास और तैयार शराब को नष्ट कर दिया। पुलिस के इस अभियान से सोन नदी के टोक क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण करने वालों के बीच हड़कंप मचा है।

आरा से दीपक डेविड की रिपोर्ट

Trending News

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 03, 2026, 4:04:00 PM
बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय, सेट पर लगी आग
बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय, सेट पर लगी आग
Oct 03, 2026, 3:40:00 PM
तारेगना टोक पर 15 अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 29,350 किलो जावा महुआ पास नष्ट
तारेगना टोक पर 15 अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 29,350 किलो जावा महुआ पास नष्ट
Oct 03, 2026, 3:38:00 PM
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का आरोप नहीं पहुंचा प्रशासन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का आरोप नहीं पहुंचा प्रशासन
Oct 03, 2026, 3:13:00 PM
जन सुराज के प्रत्याशी के प्रचार में नालंदा पहुंचे अनंत सिंह, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नीतीश-निशांत के लगे नारे
जन सुराज के प्रत्याशी के प्रचार में नालंदा पहुंचे अनंत सिंह, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नीतीश-निशांत के लगे नारे
Oct 03, 2026, 3:04:00 PM
22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद
22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद
Oct 03, 2026, 3:00:00 PM
AAP को बड़ा झटका, झाड़ू छोड़ 'पंजा' को मजबूत करेंगी कक्कड़
AAP को बड़ा झटका, झाड़ू छोड़ 'पंजा' को मजबूत करेंगी कक्कड़
Oct 03, 2026, 2:49:00 PM
कच्‍चे तेल बना बढ़ोतरी की वजह, पेट्रोल 5 व डीजल 3 प्रति लीटर हुआ महंगा
कच्‍चे तेल बना बढ़ोतरी की वजह, पेट्रोल 5 व डीजल 3 प्रति लीटर हुआ महंगा
Oct 03, 2026, 2:29:00 PM
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी व राबड़ी को राहत, सुनवाई टली
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी व राबड़ी को राहत, सुनवाई टली
Oct 03, 2026, 2:21:00 PM
ऑटो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत
ऑटो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत
Oct 03, 2026, 2:02:00 PM