जन सुराज के प्रत्याशी के प्रचार में नालंदा पहुंचे अनंत सिंह, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नीतीश-निशांत के लगे नारे

मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह जन सुराज के पटना स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में नालंदा पहुंचे। हरनौत से लेकर कतरीसराय तक निकली जन आशीर्वाद यात्रा में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई।

जन सुराज के प्रत्याशी के प्रचार में नालंदा पहुंचे अनंत सिंह, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नीतीश-निशांत के लगे नारे

नालंदा : मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह जन सुराज के पटना स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में नालंदा पहुंचे। हरनौत से लेकर कतरीसराय तक निकली 'जन आशीर्वाद यात्रा' में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार और सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के समर्थन में भी नारे लगाए गए। अनंत सिंह ने लोगों से डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। मोकामा विधायक अनंत सिंह का काफिला नालंदा पहुंचा तो हरनौत से लेकर कतरीसराय तक समर्थकों की भीड़ नजर आई। 

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अनुज सिंह के समर्थन में वोट की अपील की

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अनुज सिंह के समर्थन में वोट की अपील की गई। इस दौरान अनंत सिंह ने छाछुबीघा साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अनंत सिंह के ऊपर छाछूबीघा गांव में जेसीबी के पुष्प वर्षा की गई। दरअसल, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं और उनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। आज हम जन सुराज के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में घूम-घूमकर प्रबुद्ध लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। काफिला भले ही जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में निकला हो, लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में भी नारे गूंजते रहे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता इतना आशीर्वाद दे कि अनुज बाबू की जीत सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे क्या कार्रवाई होती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM