22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद

जिले के चर्चित गैंगस्टर फहीम खान के घर वर्ष 2004 में हुए AK-47 हमले के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को सजा सुनाई है।

22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद

धनबाद : जिले के चर्चित गैंगस्टर फहीम खान के घर वर्ष 2004 में हुए AK-47 हमले के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को 302, 120 बी और धारा 149 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 27 में तीनों को सात साल और धारा 307 के तहत 10 साल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने सभी सजाओं को साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता शाहबाज सलाम ने इसकी जानकारी दी।

मामला 29 जनवरी 2004 का है

आपको बता दें कि मामला 29 जनवरी 2004 का है। वासेपुर स्थित फहीम खान के घर पर AK-47 समेत अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। हमले के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई थी। वहीं फायरिंग में उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की मौत हो गई थी। घटना में शाहिद नामक व्यक्ति के पैर में भी गोली लगी थी। करीब 22 साल पुराने इस मामले में अदालत ने 28 सितंबर 2026 को शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को दोषी करार दिया था और सजा के बिंदु पर तीन अक्टूबर को सुनवाई तय की थी। अब सजा सुनाए जाने के बाद इस मामले में तीनों दोषियों को हत्या, आपराधिक साजिश, गैरकानूनी जमावड़ा, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में सजा मिली है। 22 साल पुराने इस चर्चित मामले में अदालत के फैसले के बाद अब तीनों दोषियों को मिली सजा को लेकर कानूनी प्रक्रिया आगे जारी रहेगी।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का आरोप नहीं पहुंचा प्रशासन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का आरोप नहीं पहुंचा प्रशासन
Oct 03, 2026, 3:13:00 PM
जन सुराज के प्रत्याशी के प्रचार में नालंदा पहुंचे अनंत सिंह, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नीतीश-निशांत के लगे नारे
जन सुराज के प्रत्याशी के प्रचार में नालंदा पहुंचे अनंत सिंह, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नीतीश-निशांत के लगे नारे
Oct 03, 2026, 3:04:00 PM
22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद
22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद
Oct 03, 2026, 3:00:00 PM
AAP को बड़ा झटका, झाड़ू छोड़ 'पंजा' को मजबूत करेंगी कक्कड़
AAP को बड़ा झटका, झाड़ू छोड़ 'पंजा' को मजबूत करेंगी कक्कड़
Oct 03, 2026, 2:49:00 PM
कच्‍चे तेल बना बढ़ोतरी की वजह, पेट्रोल 5 व डीजल 3 प्रति लीटर हुआ महंगा
कच्‍चे तेल बना बढ़ोतरी की वजह, पेट्रोल 5 व डीजल 3 प्रति लीटर हुआ महंगा
Oct 03, 2026, 2:29:00 PM
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी व राबड़ी को राहत, सुनवाई टली
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी व राबड़ी को राहत, सुनवाई टली
Oct 03, 2026, 2:21:00 PM
ऑटो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत
ऑटो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत
Oct 03, 2026, 2:02:00 PM
विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा, गिरने से चालक की मौत, मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर शव रख किया प्रदर्शन
विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा, गिरने से चालक की मौत, मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर शव रख किया प्रदर्शन
Oct 03, 2026, 1:51:00 PM
जंतर-मंतर के युवाओं ने सरकार को झुकाया, अधिकार के लिए संघर्ष ही रास्ता : मुकेश सहनी
जंतर-मंतर के युवाओं ने सरकार को झुकाया, अधिकार के लिए संघर्ष ही रास्ता : मुकेश सहनी
Oct 03, 2026, 1:48:00 PM
Asian Games-2026 : फाइनल में पाक पस्त, इंडिया का GOLD पर निशाना
Asian Games-2026 : फाइनल में पाक पस्त, इंडिया का GOLD पर निशाना
Oct 03, 2026, 1:32:00 PM