जंतर-मंतर के युवाओं ने सरकार को झुकाया, अधिकार के लिए संघर्ष ही रास्ता : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंचे।

जंतर-मंतर के युवाओं ने सरकार को झुकाया, अधिकार के लिए संघर्ष ही रास्ता : मुकेश सहनी

अलीगढ़ : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, निषाद-कश्यप समाज के लोगों एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। संकल्प यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समाज के भाई-बंधुओं एवं माता-बहनों की मौजूदगी रही। इस दौरान सहनी ने आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि निषाद-कश्यप समाज अब अपने हक और अधिकार के लिए पूरी तरह जाग चुका है।

मुकेश सहनी ने कहा कि अलीगढ़ में उमड़ा जनसैलाब और समाज के लोगों का समर्थन साफ संदेश दे रहा है कि निषाद समाज अपने अधिकार के लिए किसी भी परिस्थिति में पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है और हमारी आवाज भी स्पष्ट है, “आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं।” उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल समाज के अधिकार और भविष्य को नहीं समझेगा, समाज भी उसे समझने के लिए बाध्य नहीं है।

सहनी ने कहा कि कश्यप समाज जाग चुका है और निश्चित तौर पर अपना आरक्षण लेकर रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिकार मांगने से नहीं, बल्कि उसके लिए मजबूती से संघर्ष करने से मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकारें उसी समाज की आवाज सुनती हैं, जो अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर खड़ा होता है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों के भविष्य और सम्मान के लिए आरक्षण की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने हाल में दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब युवा अपने अधिकार और जवाबदेही की मांग को लेकर मजबूती से खड़े हुए तो सरकार को भी कदम उठाने पड़े। सहनी ने कहा कि यह साबित करता है कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं की एकजुट आवाज की ताकत होती है। उन्होंने कहा कि आरक्षण भीख नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व का अधिकार है। मुकेश सहनी ने दशरथ मांझी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब एक व्यक्ति संकल्प लेकर वर्षों तक पहाड़ तोड़ सकता है और रास्ता बना सकता है, तो समाज भी दृढ़ निश्चय के साथ अपने अधिकार का रास्ता बना सकता है। उन्होंने जोश भरते हुए  कहा कि यदि समाज यह ठान ले कि अपने बच्चों के लिए आरक्षण लेकर रहेगा, तो दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती। इसके लिए आत्मविश्वास, एकजुटता और संघर्ष की जरूरत है।

सहनी ने आरोप लगाया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में वीआईपी ने जगह-जगह चुनाव लड़कर निषाद समाज की आवाज को मजबूत किया था। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक दलों को लगा कि मुकेश सहनी आने वाले समय में अपने दम पर राजनीतिक ताकत खड़ी कर सकता है, तब उन्हें रोकने के प्रयास किए गए। सहनी ने दावा किया कि इसी वजह से उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर किया गया और उनके विधायकों को तोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव, सत्ता की ताकत या किसी भी तरह की बाधा निषाद-कश्यप समाज की आवाज को दबा नहीं सकती। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों के भविष्य, सम्मान और अधिकार के लिए एकजुट रहें। उन्होंने दोहराया कि निषाद आरक्षण का मुद्दा केवल चुनावी राजनीति का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा सवाल है। अलीगढ़ की सभा में उन्होंने समाज से आरक्षण के लिए निर्णायक संघर्ष का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Trending News

22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद
22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद
Oct 03, 2026, 3:00:00 PM
AAP को बड़ा झटका, झाड़ू छोड़ 'पंजा' को मजबूत करेंगी कक्कड़
AAP को बड़ा झटका, झाड़ू छोड़ 'पंजा' को मजबूत करेंगी कक्कड़
Oct 03, 2026, 2:49:00 PM
कच्‍चे तेल बना बढ़ोतरी की वजह, पेट्रोल 5 व डीजल 3 प्रति लीटर हुआ महंगा
कच्‍चे तेल बना बढ़ोतरी की वजह, पेट्रोल 5 व डीजल 3 प्रति लीटर हुआ महंगा
Oct 03, 2026, 2:29:00 PM
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी व राबड़ी को राहत, सुनवाई टली
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी व राबड़ी को राहत, सुनवाई टली
Oct 03, 2026, 2:21:00 PM
ऑटो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत
ऑटो और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत
Oct 03, 2026, 2:02:00 PM
विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा, गिरने से चालक की मौत, मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर शव रख किया प्रदर्शन
विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा, गिरने से चालक की मौत, मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर शव रख किया प्रदर्शन
Oct 03, 2026, 1:51:00 PM
जंतर-मंतर के युवाओं ने सरकार को झुकाया, अधिकार के लिए संघर्ष ही रास्ता : मुकेश सहनी
जंतर-मंतर के युवाओं ने सरकार को झुकाया, अधिकार के लिए संघर्ष ही रास्ता : मुकेश सहनी
Oct 03, 2026, 1:48:00 PM
Asian Games-2026 : फाइनल में पाक पस्त, इंडिया का GOLD पर निशाना
Asian Games-2026 : फाइनल में पाक पस्त, इंडिया का GOLD पर निशाना
Oct 03, 2026, 1:32:00 PM
कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को लिखा पत्र, कर्नाटक के लिए कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को लिखा पत्र, कर्नाटक के लिए कर दी बड़ी मांग
Oct 03, 2026, 12:49:00 PM
वलसाड-दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, आरा व बक्सर में मिलेगा ठहराव
वलसाड-दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, आरा व बक्सर में मिलेगा ठहराव
Oct 03, 2026, 11:22:00 AM