सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का आरोप नहीं पहुंचा प्रशासन
बोकारो के पिंड्रा जोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-32 में सड़क दुर्घटना में महादेव सिंह चौधरी (35 साल) की मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने प्रशासनिक अनदेखी का आरोप लगाया है।

बोकारो : बोकारो के पिंड्रा जोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-32 में सड़क दुर्घटना में महादेव सिंह चौधरी (35 साल) की मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने प्रशासनिक अनदेखी का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, महादेव सिंह चौधरी अपनी बाइक पर बंगाल से अमडिहा अपने घर लौट रहा था। तभी सीधाबनी के पास अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़ी टेलर से टकरा गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे चास के केएम मेमोरियल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव मर्चरी में रखवा दिया गया था। जिसके बाद आज सुबह परिजन और ग्रामीण केएम मेमोरियल अस्पताल पहुंचे और परिजनों के अनुसार इसकी जानकारी सीईओ को दी गई।
जानकारी के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अमला यहां नहीं पहुंचा -परिजन
वहीं परिजनों का आरोंप है कि जानकारी के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अमला यहां नहीं पहुंचा जिसको लेकर परिजनों का कहना है कि प्रशासन संज्ञान में लेते हुए मृतक के परिजन को उचित मुआवजा और जो भी सरकारी प्रावधान है उसके तहत दिया जाए। वहीं पारीजनों के दिए बयान के बाद जानकारी दी गई की मौके पर प्रशासन के पदाधिकारी पहुंचे और मुआवजा का आश्वासन दिया गया। बता दे कि पिंड्रजोरा थाना क्षेत्र और चास क्षेत्र में जिस तरह से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से दुर्घटनाएं बढ़ी है जहां मौतें भी हुई। वहीं एक बार फिर इस घटना ने प्रशासन की उस कार्रवाई पर सवाल खड़ी कर दी है। जिस पर प्रशासनिक अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़ी बड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई की गई थी। जो अभी भी प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट










