केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पश्चिमी चंपारण जिला में गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कोयला एवं खनन मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बेतिया : पश्चिमी चंपारण जिला में गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कोयला एवं खनन मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाढ़ की जानकारी मिलते ही उन्होंने कोयला मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के साथ समन्वय स्थापित कर राहत सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की। इसी क्रम में पटना से 30 वाहनों में राहत सामग्री लेकर चंपारण पहुंचाई गई है। 

केंद्रीय मंत्री मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा- राहत सामग्री का वितरण प्रशासन और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रखंडवार किया जाएगा

केंद्रीय मंत्री मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बेतिया से राहत सामग्री से लदे वाहनों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस संबध मे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहत सामग्री का वितरण प्रशासन और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रखंडवार किया जाएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक समय पर जरूरी सामान पहुंच सके। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम, लौरिया विधायक विनय बिहारी, बगहा विधायक राम सिंह, भाजपा बगहा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार व बेतिया जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा- चंपारण उनके लिए केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि अपना परिवार है

सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि चंपारण उनके लिए केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि अपना परिवार है। आपदा की इस घड़ी में यहां के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार के साथ खड़े रहना उनकी प्राथमिकता है। राहत सामग्री के माध्यम से प्रभावित लोगों को भोजन, आवश्यक वस्तुएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, 3 फीडरों की बिजली आपूर्ति 4 घंटे रहेगी बाधित
दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, 3 फीडरों की बिजली आपूर्ति 4 घंटे रहेगी बाधित
Oct 03, 2026, 4:25:00 PM
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने राहत अभियान के तहत 30 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 03, 2026, 4:04:00 PM
बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय, सेट पर लगी आग
बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय, सेट पर लगी आग
Oct 03, 2026, 3:40:00 PM
तारेगना टोक पर 15 अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 29,350 किलो जावा महुआ पास नष्ट
तारेगना टोक पर 15 अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 29,350 किलो जावा महुआ पास नष्ट
Oct 03, 2026, 3:38:00 PM
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का आरोप नहीं पहुंचा प्रशासन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का आरोप नहीं पहुंचा प्रशासन
Oct 03, 2026, 3:13:00 PM
जन सुराज के प्रत्याशी के प्रचार में नालंदा पहुंचे अनंत सिंह, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नीतीश-निशांत के लगे नारे
जन सुराज के प्रत्याशी के प्रचार में नालंदा पहुंचे अनंत सिंह, 'जन आशीर्वाद यात्रा' में नीतीश-निशांत के लगे नारे
Oct 03, 2026, 3:04:00 PM
22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद
22 साल बाद कोर्ट का फैसला, फहीम खान के घर AK-47 हमले में 3 को उम्रकैद
Oct 03, 2026, 3:00:00 PM
AAP को बड़ा झटका, झाड़ू छोड़ 'पंजा' को मजबूत करेंगी कक्कड़
AAP को बड़ा झटका, झाड़ू छोड़ 'पंजा' को मजबूत करेंगी कक्कड़
Oct 03, 2026, 2:49:00 PM
कच्‍चे तेल बना बढ़ोतरी की वजह, पेट्रोल 5 व डीजल 3 प्रति लीटर हुआ महंगा
कच्‍चे तेल बना बढ़ोतरी की वजह, पेट्रोल 5 व डीजल 3 प्रति लीटर हुआ महंगा
Oct 03, 2026, 2:29:00 PM
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी व राबड़ी को राहत, सुनवाई टली
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी व राबड़ी को राहत, सुनवाई टली
Oct 03, 2026, 2:21:00 PM