जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, संतान की लंबी आयु की कामना, सोन व गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताओं द्वारा रखा जाने वाला जिउतिया व्रत इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह का माहौल रहा।

जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, संतान की लंबी आयु की कामना, सोन व गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोईलवर : संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताओं द्वारा रखा जाने वाला जिउतिया व्रत इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह का माहौल रहा। जिउतिया व्रत को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। इसे लेकर महिलाएं सुबह से ही व्रत की तैयारी में जुटी रही। व्रत को लेकर पूजा सामग्री, फल, मिठाई और अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी को लेकर स्थानीय बाजारों में जिउतिया पर्व से जुड़ी सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है।

महिलाओं द्वारा पर्व की परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना किया गया

महिलाओं द्वारा पर्व की परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना किया गया। इस दौरान कोईलवर के दिनेश्वरनाथ धाम स्थित सोन नद के घाट पर हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओ की भीड़ जुटी रही। नगर पंचायत कोइलवर समेत आसपास के इलाकों से जुटी महिलाओं ने नद स्नान कर पूजा अर्चना किया।

जिउतिया व्रत माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और उनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए रखती हैं

मान्यता के अनुसार, जिउतिया व्रत माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और उनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना के लिए रखती हैं। यह व्रत कठिन व्रतों में शामिल है। कई महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अगले दिन विधि-विधान से पारण करती हैं। पर्व को लेकर घरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। जिउतिया के अवसर पर महिलाएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। पूजा के दौरान संतान की रक्षा और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

सिधवलिया ऑटो चोरी कांड: पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
सिधवलिया ऑटो चोरी कांड: पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Oct 03, 2026, 7:41:00 PM
पहले पति की हत्या, अब पत्नी को सांप ने डंसा, कुछ माह में ही उजड़ गया पूरा परिवार
पहले पति की हत्या, अब पत्नी को सांप ने डंसा, कुछ माह में ही उजड़ गया पूरा परिवार
Oct 03, 2026, 7:26:00 PM
अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अधिकारी रहे मौजूद
अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अधिकारी रहे मौजूद
Oct 03, 2026, 7:20:00 PM
लोजपा आर के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वर्मा बने ढूंढाशाही व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष
लोजपा आर के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वर्मा बने ढूंढाशाही व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष
Oct 03, 2026, 7:10:00 PM
आवश्यक औषधियों एवं मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
आवश्यक औषधियों एवं मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
Oct 03, 2026, 6:56:00 PM
जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, संतान की लंबी आयु की कामना, सोन व गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, संतान की लंबी आयु की कामना, सोन व गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 03, 2026, 6:53:00 PM
SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश
SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश
Oct 03, 2026, 6:37:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना सरकार की प्राथमिकता
Oct 03, 2026, 6:10:00 PM
नासा ने भी माना, गंडक नदी में अभूतपूर्व जलस्तर और बिहार में बाढ़ की गंभीरता: डिप्टी सीएम
नासा ने भी माना, गंडक नदी में अभूतपूर्व जलस्तर और बिहार में बाढ़ की गंभीरता: डिप्टी सीएम
Oct 03, 2026, 6:01:00 PM
पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, बर्तन की दुकाव व गोदाम में छापेमारी, गांजा बरामद
पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, बर्तन की दुकाव व गोदाम में छापेमारी, गांजा बरामद
Oct 03, 2026, 5:53:00 PM