अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अधिकारी रहे मौजूद

सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जहानाबाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अधिकारी रहे मौजूद

जहानाबाद: सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जहानाबाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत हॉस्पिटल मोड़ से की गई और अरवल मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान सड़क पर अस्थायी रूप से लगाए गए दुकानों, ठेलों और अन्य अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने हटाया। जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक बल का भी इस्तेमाल किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों ने सड़क और उसके आसपास की जगह को खाली रखने की हिदायत दी, ताकि वाहनों के आवागमन में परेशानी न हो और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जहानाबाद के एसडीएम राजीव रंजन सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। शहर के प्रमुख इलाकों को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अनावश्यक रूप से सामान रखकर या जगह घेरकरअतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एसडीएम ने लोगों और दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के आसपास पर्याप्त जगह खाली रखें और सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि कोर्ट एरिया, जहानाबाद रेलवे स्टेशन, अस्पताल मोड़ सहित शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

गरीबों के लिए संजीवनी बनी झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना
गरीबों के लिए संजीवनी बनी झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना
Oct 03, 2026, 7:51:00 PM
प्रभात मेहता अपहरण और हत्याकांड: जांच के लिए आइपीएस के नेतृत्व में एसआइटी गठित
प्रभात मेहता अपहरण और हत्याकांड: जांच के लिए आइपीएस के नेतृत्व में एसआइटी गठित
Oct 03, 2026, 7:46:00 PM
सिधवलिया ऑटो चोरी कांड: पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
सिधवलिया ऑटो चोरी कांड: पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Oct 03, 2026, 7:41:00 PM
पहले पति की हत्या, अब पत्नी को सांप ने डंसा, कुछ माह में ही उजड़ गया पूरा परिवार
पहले पति की हत्या, अब पत्नी को सांप ने डंसा, कुछ माह में ही उजड़ गया पूरा परिवार
Oct 03, 2026, 7:26:00 PM
अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अधिकारी रहे मौजूद
अतिक्रमण करने वालों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अधिकारी रहे मौजूद
Oct 03, 2026, 7:20:00 PM
लोजपा आर के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वर्मा बने ढूंढाशाही व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष
लोजपा आर के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वर्मा बने ढूंढाशाही व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष
Oct 03, 2026, 7:10:00 PM
आवश्यक औषधियों एवं मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
आवश्यक औषधियों एवं मेडिकल उपकरणों की सूची में संशोधन, बेहतर उपचार सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
Oct 03, 2026, 6:56:00 PM
जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, संतान की लंबी आयु की कामना, सोन व गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह, संतान की लंबी आयु की कामना, सोन व गंगा के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Oct 03, 2026, 6:53:00 PM
SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश
SDPO ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर दिए कड़े निर्देश
Oct 03, 2026, 6:37:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना सरकार की प्राथमिकता
Oct 03, 2026, 6:10:00 PM