सिधवलिया ऑटो चोरी कांड: पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

जिले क़े सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव के पास से चोरी हुई ऑटो मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है.

सिधवलिया ऑटो चोरी कांड: पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज: जिले क़े सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव के पास से चोरी हुई ऑटो मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी किए गए ऑटो का भी सुराग लगा लिया है।

घटना 02 अक्टूबर 2026 की है, जब सरेया पहाड़ गांव के पास से अज्ञात चोरों द्वारा एक ऑटो चोरी कर ली गई थी. घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध कांड संख्या 225/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देशन में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मानवीय सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुँचने में सफल रही।

पुलिस टीम ने सबसे पहले बेतवनिया में छापेमारी कर राम विनय कुमार गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल सरेया पहाड़ निवासी अरबाज अली और सुखारी यादव की पहचान की गई। इसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रवि कुमार और धीरज कुमार को भी बेतवनिया क्षेत्र से दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि सिवान जिले क़े तरवारा सलारपुर निवासी बाशिष्ट यादव क़े पुत्र रवि कुमार इस चोरी में लाइनर का काम किया था। चोरी की गई ऑटो को बिक्री के मकसद से छपरा जिले के एकमा थाना अंतर्गत बेतवनिया निवासी धीरज कुमार (पिता- उपेंद्र राय) के घर छुपाकर रखा गया था। पूछताछ में धीरज कुमार ने भी ऑटो को बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखने की बात स्वीकार की है। सिधवलिया थाना पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से इस पूरे अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा  में भेजा जा रहा है। 

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
Oct 16, 2026, 6:16:00 PM