फिल्मी स्टाइल में लूट, पल्सर से आए, पिस्टल दिखाया और लाखों के गहने लेकर फरार

समस्तीपुर: रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत मुसहरी चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में शनिवार शाम करीब 4 बजे हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात हुई। ग्राहक बनकर पहुंचे दो बाइक सवार बदमाश हथियार दिखाकर करीब 3 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

फिल्मी स्टाइल में लूट, पल्सर से आए, पिस्टल दिखाया और लाखों के गहने लेकर फरार

समस्तीपुर: रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत मुसहरी चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में शनिवार शाम करीब 4 बजे हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात हुई। ग्राहक बनकर पहुंचे दो बाइक सवार बदमाश हथियार दिखाकर करीब 3 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी राम नारायण ठाकुर पिछले दो वर्षों से एरौत मुसहरी चौक पर सुमन ज्वेलर्स चला रहे हैं। शनिवार शाम 4 बजे दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे और ग्राहक बनकर आभूषण देखने लगे। इसी दौरान हथियार निकालकर दुकानदार को धमकाया और काउंटर पर रखे आभूषण लूट लिए।

बताया जा रहा है कि अपराधी पल्सर बाइक पर सवार थे। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों के भागने वाले रास्तों का पता लगा रही है।

एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे थे। आभूषण दिखाने के बहाने डिब्बा निकलवाया और 4-5 सोने के हनुमानी व एक जोड़ा कान का आभूषण झपटकर भाग गए। दुकान में सीसीटीवी नहीं लगा था। आसपास के कैमरों की जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 


Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM