पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बड़ी वारदात, एटीएम काटकर पैसे ले भागे चोर

रोहतास जिले में बीती रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी स्थित टीओपी से महज सौ मीटर की दूरी पर हीं बेखौफ चोरों ने एक एटीएम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए चुरा लिए।

पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बड़ी वारदात, एटीएम काटकर पैसे ले भागे चोर

सासाराम। रोहतास जिले में बीती रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी स्थित टीओपी से महज सौ मीटर की दूरी पर हीं बेखौफ चोरों ने एक एटीएम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए चुरा लिए। शहर के व्यस्ततम इलाके में हुई इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

कटर से मशीन काटकर लाखों रुपए की चोरी 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर आईडीबीआई बैंक के एटीएम में प्रवेश किया और फिर गैस कटर के माध्यम से मशीन को काटकर लाखों रुपए उड़ा ले गए। घटनास्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर टीओपी होने के बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद थे और वे घटना को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गए।

घटना सीसीटीवी में कैद 

एटीएम चोरी की पूरी वारदात एटीएम एवं आसपास के दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना में शामिल तीन अपराध कर्मियों ने बीती रात करीब दो बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया है। सभी अपराध कर्मियों के चेहरे पूरी तरह ढके हुए थे। 

फुटेज खंगाल रही पुलिस 

मामले में सदर डीएसपी वन विप्लव कुमार ने बताया कि एटीएम चोरी की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज आदि को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि फुटेज में तीन अपराधकर्मी दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें जल्द हीं पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा घटनास्थल से एफएसएल टीम द्वारा भी कई सबूत जुटाए गए हैं।

लूटी गई रकम अस्पष्ट

वहीं डीएसपी का कहना है कि पैसों की चोरी को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है और उनके आंकलन के बाद हीं एटीएम से चोरी गए रूपयों के संबंध में सटीक जानकारी सामने आएगी।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

संजय झा को ललन सिंह का करारा जवाब, मैं झगड़े में नहीं पड़ता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर घमासान तेज
संजय झा को ललन सिंह का करारा जवाब, मैं झगड़े में नहीं पड़ता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर घमासान तेज
Oct 04, 2026, 10:24:00 AM
 'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च
'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च
Oct 04, 2026, 10:01:00 AM
पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बड़ी वारदात, एटीएम काटकर पैसे ले भागे चोर
पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बड़ी वारदात, एटीएम काटकर पैसे ले भागे चोर
Oct 04, 2026, 9:41:00 AM
आपदा में राहत, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोगों के बीच बांटे खाद्य सामग्री
आपदा में राहत, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोगों के बीच बांटे खाद्य सामग्री
Oct 04, 2026, 9:26:00 AM
फिल्मी स्टाइल में लूट, पल्सर से आए, पिस्टल दिखाया और लाखों के गहने लेकर फरार
फिल्मी स्टाइल में लूट, पल्सर से आए, पिस्टल दिखाया और लाखों के गहने लेकर फरार
Oct 04, 2026, 9:07:00 AM
जमुई की बदलेगी सूरत, एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण करने चकाई पहुंचे CM सम्राट चौधरी
जमुई की बदलेगी सूरत, एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण करने चकाई पहुंचे CM सम्राट चौधरी
Oct 04, 2026, 8:51:00 AM
गरीबों के लिए संजीवनी बनी झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना
गरीबों के लिए संजीवनी बनी झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना
Oct 03, 2026, 7:51:00 PM
प्रभात मेहता अपहरण और हत्याकांड: जांच के लिए आइपीएस के नेतृत्व में एसआइटी गठित
प्रभात मेहता अपहरण और हत्याकांड: जांच के लिए आइपीएस के नेतृत्व में एसआइटी गठित
Oct 03, 2026, 7:46:00 PM
सिधवलिया ऑटो चोरी कांड: पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
सिधवलिया ऑटो चोरी कांड: पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Oct 03, 2026, 7:41:00 PM
पहले पति की हत्या, अब पत्नी को सांप ने डंसा, कुछ माह में ही उजड़ गया पूरा परिवार
पहले पति की हत्या, अब पत्नी को सांप ने डंसा, कुछ माह में ही उजड़ गया पूरा परिवार
Oct 03, 2026, 7:26:00 PM