धनबाद : नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

धनबाद : नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

धनबाद जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों का रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। चुनाव की घोषणा से पहले ही प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त आदित्य रंजन ने पॉलिटेक्निक कॉलेज और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार के साथ अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। उपायुक्त ने दोनों परिसरों में सुरक्षा इंतजाम, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, मतदान कर्मियों के ठहराव की सुविधा और सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। धनबाद में भी इन्हीं निर्देशों के तहत चुनाव की पूर्व तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों की सुविधा और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, संभावित मतदान स्थलों पर सफाई, पेयजल, बिजली और आवासीय सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM