फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव

जामताड़ा जिला अंतर्गत बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बनबेड़िया गांव के समीप जोड़िया किनारे शुक्रवार को सड़ी-गली अवस्था में मिले महिला के शव की पहचान शनिवार को हो गई।

फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव

जामताड़ा जिला अंतर्गत बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बनबेड़िया गांव के समीप जोड़िया किनारे शुक्रवार को सड़ी-गली अवस्था में मिले महिला के शव की पहचान शनिवार को हो गई। मृतका की पहचान खैरा गांव निवासी फुलमनी मुर्मू (52), पति स्व. कालेश्वर मुर्मू के रूप में हुई है। पहचान के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, फुलमनी मुर्मू फुटबॉल मैच देखने के लिए घर से निकली थीं। मैच देखने के बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी बीच शुक्रवार को बनबेड़िया गांव के समीप जोड़िया किनारे महिला का शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बिंदापाथर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव काफी सड़-गल चुका था, जिससे तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जामताड़ा भेज दिया था। 

शनिवार को पुलिस ने शव की पहचान फुलमनी मुर्मू के रूप में होने की जानकारी दी। पहचान के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फुटबॉल मैच देखने के बाद फुलमनी किस रास्ते से गई थीं और आखिर जोड़िया किनारे कैसे पहुंचीं।महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं, घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जामताडा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM