राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल

पटना एवं आसपास में परिवहन सुविधा अब और बेहतर होगी। केंद्र की ओर से बिहार को 27 नई पीएम ई-बसें मिल गई हैं। इसके साथ ही राज्य में पीएम ई-बसों की कुल संख्या 52 हो गई है।

राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल

पटना: राजधानी एवं आसपास में परिवहन सुविधा अब और बेहतर होगी। केंद्र की ओर से बिहार को 27 नई पीएम ई-बसें मिल गई हैं। इसके साथ ही राज्य में पीएम ई-बसों की कुल संख्या 52 हो गई है। पहले से 25 बसों का परिचालन पटना और आसपास के इलाकों में किया जा रहा था। 

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के अनुसार, नई ई-बसों को पटना शहर से बाहर के रूटों पर भी संचालित किया जाएगा। इनमें मनेर, जानीपुर, हाजीपुर, नौबतपुर, जंदाहा, बिक्रम और जगनपुरा आईएसबीटी शामिल हैं।

निगम के तय रूट चार्ट के अनुसार, बिहटा-अम्हारा, दानापुर शिवाला और जानीपुर के लिए 10-10 बसें चलेंगी। पालीगंज के लिए चार बसें, जबकि नौबतपुर, मनेर, हाजीपुर-जंदाहा, आईएसबीटी जगनपुरा और बिक्रम के लिए 2-2 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा बेड़े में आठ पिंक बसें भी शामिल हैं। कारगिल चौक से पालीगंज के लिए दो, दानापुर शिवाला के लिए तीन और जानीपुर के लिए तीन पिंक बसों का परिचालन होगा।

ज्ञात हो कि बिहार को केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत कुल 400 एसी इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इनमें से 150 बसें पटना को और 50-50 बसें गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया को मिलेगी।

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM