'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला

बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को मेंटली डिफेक्ट बताते हुए कहा कि वह एजेंडा विहीन प्रोपगंडा फैला रहे हैं, जिसे देश की जनता अब जान चुकी है।

'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी से बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। प्रमोद कुमार ने राहुल गांधी को मेंटली डिफेक्ट बताते हुए कहा कि वह एजेंडा विहीन प्रोपगंडा फैला रहे हैं, जिसे देश की जनता अब जान चुकी है। 

बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शॉर्ट गली से आना चाहते हैं, लेकिन यहां फ्रंट गली का रास्ता है। जो फ्रंट पर काम करेगा, वही देश पर राज करेगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

दरअसल, मोतिहारी कोर्ट परिसर में बीजेपी विधि प्रकोष्ठ की ओर से मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोतिहारी से बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार भी पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

प्रमोद कुमार ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बिना किसी ठोस एजेंडे के प्रोपगंडा फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब उनकी राजनीति को समझ चुकी है। बीजेपी विधायक ने अपने बयान में शॉर्ट गली और फ्रंट गली का जिक्र करते हुए कहा कि देश में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के लिए फ्रंट पर काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो फ्रंट पर काम करेगा, वही देश पर राज करेगा।

वहीं, इस बयान के बाद अब राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चा होने की संभावना है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बीजेपी विधायक की इस टिप्पणी को लेकर विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है। फिलहाल, मोतिहारी में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह के दौरान दिया गया प्रमोद कुमार का यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूर्वी चम्पारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM