एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर

जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा अमेरिका (यूएसए) के प्रसिद्ध अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर के प्रारूप पर एक अत्यंत भव्य और नयनाभिराम पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है।

एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर

जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में इस वर्ष शारदीय नवरात्र का उत्साह देखते ही बन रहा है। यहां सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा अमेरिका (यूएसए) के प्रसिद्ध अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर के प्रारूप पर एक अत्यंत भव्य और नयनाभिराम पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। गरिमामयी समारोह के बीच इस पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह और आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने माँ दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह एवं अध्यक्ष बबलू सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने आयोजन समिति और कारीगरों की सराहना की। उन्होंने कहा-मैं मनोज सिंह और उनकी पूरी टीम को वर्षों से जानता हूँ। वे हर वर्ष पूरी श्रद्धा, निष्ठा और समर्पण भाव से माँ की पूजा करते आ रहे हैं। संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद माँ की कृपा से यह महायज्ञ हर बार सफलतापूर्वक संपन्न होता है। 

जमशेदपुर और आदित्यपुर के श्रद्धालुओं के लिए यह पंडाल आस्था और कला का अद्भुत केंद्र है। बांस, रस्सी और तिरपाल जैसी साधारण चीजों से इतनी विशाल कलाकृति गढ़ देना अपने आप में चमत्कारी है, जिसके आगे बड़े-बड़े इंजीनियरिंग विभाग भी फेल हो जाएँ। इस पारंपरिक कला को जीवित रखने के लिए सरकार का सहयोग भी आवश्यक है। माँ सभी को शक्ति और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दें। समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट  

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM