जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में पुलिस ने जस्सी हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।

जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में पुलिस ने जस्सी हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। न्यायालय से आदेश जारी होने के बाद थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के तहत घर में मौजूद सामानों को जब्त किया। 

कुर्की के दौरान पुलिस ने घर के मुख्य दरवाजे के साथ-साथ कमरों के दरवाजे भी उखाड़कर जब्त कर लिए। इसके अलावा घर में लगा चापाकल भी खोलकर पुलिस ने कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और मोहल्ले में हलचल बनी रही। पुलिस टीम ने घर के अंदर मौजूद सामानों की सूची तैयार करने के बाद नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई पूरी की।जब्त किए गए सामानों में ट्रंक, पेटी-बक्सा, गैस चूल्हा, घरेलू बर्तन समेत अन्य उपयोगी सामान शामिल हैं। 

थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के अनुसार बहादुरपुर निवासी अजित पासवान और आशा कुमारी समेत परिवार के आठ सदस्यों को जस्सी हत्याकांड में नामजद किया गया था। मामले में पुलिस ने पहले ही तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजित पासवान, आशा कुमारी, वीरो समेत पांच आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलने के बाद उनके घर पर यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुरूप आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

समस्तीपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM