नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन

हजारीबाग : सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट दो सितंबर बुधवार को दोपहर दो बजे से कृषि फार्म मैदान, केरेडारी में आयोजित होगा।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला कार्य समिति सदस्य सह बीएसएनएल दूरसंचार विभाग, हजारीबाग जिला के सांसद प्रतिनिधि महेंद्र कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता नमो फुटबॉल टूर्नामेंट केरेडारी के अध्यक्ष बहादुर राम ने की। बैठक में टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा कार्यकर्ता नारायण यादव, प्रकाश गुप्ता, प्रमोद साव, पूर्व मुखिया तापेश्वर साव, तेजो साव, सुनील ठाकुर, राजीव कुमार, नकुल साव, महेंद्र महतो, संजय ओझा, नारायण साव, टिकन महतो, रूपन गंझू, अशोक साव, विकास जायसवाल, जितेंद्र साव, नागेश्वर महतो, राजेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा, राजू साव, कौलेश्वर ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अनुसार अब तक टूर्नामेंट के लिए 48 टीमों की एंट्री हो चुकी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विकास पुरुष के रूप में जाने जाने वाले सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा इस नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। सांसद जी का मुख्य उद्देश्य है कि युवा नशा मुक्त रहें और खेल की ओर अधिक ध्यान दें। वहीं भाजपा नेता प्रमोद साहू ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल के कार्यों को देखकर क्षेत्र की जनता उत्साहित है। फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से जनता में खुशी और उत्साह का माहौल है। केरेडारी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष नारायण यादव ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में सांसद मनीष जायसवाल ने जिस तरह से कार्य किया है, उसे देखकर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को गर्व महसूस होता है और बड़ी खुशी होती है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM