फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर

पलामू: जिले के हुसैनाबाद इलाके में नक्सली गतिविधियों को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है।

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर

पलामू: जिले के हुसैनाबाद इलाके में नक्सली गतिविधियों को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली नितेश यादव उर्फ इरफान उर्फ किरानी अपने चार साथियों के साथ हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र और पांडु में सक्रिय बताया जा रहा है। जबकि अभी हाल ही में हुसैनाबाद की पुलिस बिहार के गया जिले के तरवाडीह स्थित नितेश यादव के घर पर न्यायालय के आदेश से इश्तेहार चस्पां किया है।

थाना प्रभारी के अनुसार नितेश यादव हुसैनाबाद थाना के कांड संख्या 111/25,28/25, 199/24, 92/2024 का नामजद अभियुक्त है और लंबे समय से फरार चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, नितेश पिछले करीब 10 दिनों से इलाके में कैंप कर रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसके दस्ते के पास एके-56, इंसास राइफल और पिस्टल जैसे हथियार होने की सूचना है। नितेश और उसके साथी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है।

सुरक्षा एजेंसियां नितेश के संभावित ठिकानों, गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, नितेश के कुछ पत्थर एवं कोयला कारोबारियों और अन्य बड़े संवेदकों के संपर्क में होने की भी सूचना है। गत 03 सितंबर 2025 को मनातू में पुलिस मुठभेड़ के बाद नितेश झारखंड छोड़कर चेन्नई चला गया था, जहां पहचान छिपाकर मजदूरी करने की बात सामने आई थी। अब उसके पलामू लौटने और फिर सक्रिय होने की खबर ने हुसैनाबाद से लेकर पूरे पलामू तक सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि हथियारों और गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM