ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर

राज्य के सीवान जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां तीन पुलिस जवान तक मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गये, जब ड्यूटी पर जाने के दौरान उनके ऊपर मधुमक्खियों का छत्ता ही गिर पडा।

ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर

राज्य के सीवान जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां तीन पुलिस जवान तक मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गये, जब ड्यूटी पर जाने के दौरान उनके ऊपर मधुमक्खियों का छत्ता ही गिर पडा। मधुमक्खियों के डंक से घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां एक ही हालत गंभीर बतायी जा रही हैद्ध

मिली खबर के अनुसार सीवान जिले में ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवान उस वक्त मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए, जब अचानक उनके ऊपर मधुमक्खियों का छत्ता गिर गया। इस घटना में पुलिस एसोसिएशन के सचिव सहायक अवर निरीक्षक बालेश्वर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उनकी ड्यूटी डिस्ट्रिक्ट जज के यहां कोर्ट नायब के रूप में लगाई गई थी। इसी दौरान अचानक रास्ते में मौजूद मधुमक्खियों का छत्ता टूटकर तीनों पुलिस जवानों के ऊपर गिर गया। छत्ता गिरते ही मधुमक्खियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले में पुलिस एसोसिएशन के सचिव सहायक अवर निरीक्षक बालेश्वर कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं एसआइ हरिशंकर यादव और पीटीसी के सिपाही कुंदन कुमार भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए हैं। घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बालेश्वर कुमार की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि तीनों जवान पुलिस लाइन में रहते हैं और ड्यूटी के सिलसिले में कोर्ट की ओर जा रहे थे। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल घायल तीनों पुलिसकर्मियों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल सहायक अवर निरीक्षक बालेश्वर कुमार की स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM