विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

डुमरी विधायक जयराम महतो के बयान को लेकर पुलिस महकमे में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बोकारो के सेक्टर-4 स्थित पुलिस क्लब में झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन ने जयराम महतो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके बयान को अनुचित बताया है।

विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो के बयान को लेकर पुलिस महकमे में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बोकारो के सेक्टर-4 स्थित पुलिस क्लब में झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन ने जयराम महतो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके बयान को अनुचित बताया है। एसोसिएशन का कहना है कि एक विधायक और पढ़े-लिखे जनप्रतिनिधि से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती। एसोसिएशन ने जयराम महतो से माफी मांगने की मांग की है।

एसोसिएशन के बाल्मीकि पाठक ने जयराम महतो के रवैये को मानसिक रूप से विक्षिप्त और अपराधिक व्यवहार तक बताया। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में इतना एग्रेशन है तो उसे फौज में जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान अपने कार्यकर्ताओं को गलत काम के लिए उकसाने वाले हो सकते हैं। वहीं सुभाष शुक्ला ने कहा कि इस तरह की गाली-गलौज कोई भी परिवार बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने जयराम महतो की भाषा पर सवाल उठाते हुए इसे अनुचित बताया। जबकि विनय कुमार यादव ने कहा कि कमजोर आदमी माफी नहीं मांग सकता। उन्होंने जयराम महतो से माफी मांगकर अपनी बुद्धि और विवेक का परिचय देने की बात कही।

एसोसिएशन ने जयराम महतो की ओर से आर्टिकल 21 के तहत प्राइवेसी के अधिकार का हवाला दिए जाने पर भी सवाल उठाया। एसोसिएशन का कहना है कि दो लोगों के बीच बातचीत में अगर दूसरा व्यक्ति बातचीत को सार्वजनिक करता है, तो हर परिस्थिति में इसे प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं कहा जा सकता। पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि फोन पर किसी को गाली-गलौज करना केवल निजी बातचीत बताकर उचित नहीं ठहराया जा सकता। उनका आरोप है कि ऐसी भाषा से समाज में गलत संदेश जा सकता है।

फिलहाल पुलिस मेन्स एसोसिएशन की मांग साफ है, जयराम महतो अपने बयान और भाषा को लेकर माफी मांगें। अब देखना होगा कि इस पूरे विवाद पर डुमरी विधायक जयराम महतो की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM