उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट

सीवान के आंदर प्रखंड के उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट

सीवान जिले के आंदर प्रखंड के उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में आंदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी संख्या में जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। बाइक पर सायरन बजाते पुलिसकर्मी आगे-आगे चले, जबकि पीछे बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पूरे इलाके में मार्च किया।

शाम करीब चार बजे आंदर थाना से पुलिस का फ्लैग मार्च शुरू हुआ। फ्लैग मार्च आंदर के विभिन्न इलाकों से होते हुए उज्जैन बंगरा पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने लोगों को स्पष्ट संदेश दिया कि इलाके में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च में आंदर सीओ शुभम कुमार, बीडीओ रवि कुमार, आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के साथ हुसैनगंज, आसांव, रघुनाथपुर और एमएच नगर हसनपुरा थाना के थानाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस की मौजूदगी और लगातार गश्त के जरिए संवेदनशील इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों की बाइक आगे सायरन बजाते हुए चल रही थी, जबकि उसके पीछे भारी संख्या में पुलिसकर्मी पैदल और वाहनों के साथ मार्च करते नजर आए। इसका मकसद लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकना है। आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उज्जैन बंगरा में सभी लोगों से बातचीत हो चुकी है। गांव का माहौल ठीक है और सभी लोग मिलजुल कर रह रहे हैं। दरअसल, उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद सवर्ण समाज की ओर से महापंचायत आयोजित किए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन महापंचायत से पहले ही प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए उज्जैन बंगरा में धारा 163 लागू कर दी। वहीं, प्रस्तावित महापंचायत के विरोध में AISA की ओर से 30 अगस्त को आंदर प्रखंड कार्यालय में बैठक बुलाए जाने की बात कही गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आंदर प्रखंड कार्यालय और बाजार क्षेत्र में भी धारा 163 लागू कर दी है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की नजर पूरे इलाके पर बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की अफवाह, तनाव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उज्जैन बंगरा में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी लगातार जारी है।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM