चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र स्थित कृषि बाजार समिति में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र स्थित कृषि बाजार समिति में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बीती रात चोरों ने दुकान संख्या 43 को निशाना बनाया और पीछे की तरफ लगी ग्रिल तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोर करीब 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं, कुछ दिन पहले दुकान संख्या 49 में भी चोरों ने ग्रिल काटकर चोरी की थी। इस घटना में सामान समेत करीब 10 हजार रुपये से अधिक की चोरी की गई थी।

लगातार हो रही चोरी को लेकर दुकानदारों ने बाजार समिति प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार समिति में पहले सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था थी, लेकिन अब उसे भी हटा दिया गया है। उनका आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, बाजार समिति दुकानदार संघ के अध्यक्ष अनिल गोयल ने प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

चास कृषि बाजार समिति में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि यहां से पूरे बोकारो में अनाज की आपूर्ति होती है, बावजूद इसके बाजार समिति में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अब दुकानदारों ने प्रशासन और बाजार समिति प्रबंधन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

मोमोज दुकान संचालिका से मारपीट और छेड़खानी का आरोप
मोमोज दुकान संचालिका से मारपीट और छेड़खानी का आरोप
Sep 23, 2026, 4:04:00 PM
अजय मांझी मौत मामला: पीड़ित परिवार से मिले अरुण भारती, निष्पक्ष जांच की मांग
अजय मांझी मौत मामला: पीड़ित परिवार से मिले अरुण भारती, निष्पक्ष जांच की मांग
Sep 23, 2026, 4:00:00 PM
मंत्री जमा खान ने कहा- अभियान बसेरा के पात्र लाभुकों को मिलेगा जमीन का लाभ
मंत्री जमा खान ने कहा- अभियान बसेरा के पात्र लाभुकों को मिलेगा जमीन का लाभ
Sep 23, 2026, 3:53:00 PM
गन्ना मंत्री संजय कुमार से मिले बच्ची मंडल के किसान, सौंपा ज्ञापन
गन्ना मंत्री संजय कुमार से मिले बच्ची मंडल के किसान, सौंपा ज्ञापन
Sep 23, 2026, 3:50:00 PM
वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद
वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद
Sep 23, 2026, 3:40:00 PM
जलकुंभी से भरा था 52 बीघा का पोखर, अब बना स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
जलकुंभी से भरा था 52 बीघा का पोखर, अब बना स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
Sep 23, 2026, 3:32:00 PM
BJP ने जारी की प्रभारियों की सूची, हरिश द्विवेदी बिहार प्रभारी, मंगल चले असम
BJP ने जारी की प्रभारियों की सूची, हरिश द्विवेदी बिहार प्रभारी, मंगल चले असम
Sep 23, 2026, 3:04:00 PM
यौन हिंसा को अंजाम देने वालों को मिले फांसी, ऐसा करने वाले नेता अधिकारियों का भी हो एनकाउंटर : पप्पू यादव
यौन हिंसा को अंजाम देने वालों को मिले फांसी, ऐसा करने वाले नेता अधिकारियों का भी हो एनकाउंटर : पप्पू यादव
Sep 23, 2026, 2:37:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में और CM के इस्तीफा की मांग को लेकर RJD के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
जमुई की घटना के विरोध में और CM के इस्तीफा की मांग को लेकर RJD के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
Sep 23, 2026, 2:35:00 PM
बसपा के लिए बड़ा सवाल, खतरे में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा !
बसपा के लिए बड़ा सवाल, खतरे में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा !
Sep 23, 2026, 2:11:00 PM