गन्ना मंत्री संजय कुमार से मिले बच्ची मंडल के किसान, सौंपा ज्ञापन
हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता व शोशल फाउंडेशन के सचिव सह वरीय गन्ना किसान रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने गन्ना किसानों की समस्यायों से अवगत कराते हुए बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार पासवान को ज्ञापन सौंपा।

समस्तीपुर : हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता व शोशल फाउंडेशन के सचिव सह वरीय गन्ना किसान रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने गन्ना किसानों की समस्यायों से अवगत कराते हुए बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार पासवान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बच्ची मंडल ने गन्ना पेराई सत्र 2026/27 के गन्ना पेराई से पहले गन्ना का मूल निर्धारण कर गन्ना किसानों के लिए निवेदित किए की विगत समय में चीनी का मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि हुई, जिसमें चीनी का मूल्य 65 रुपए से 70 रुपए प्रति किलो तक हो गया। उस अनुपात में गन्ना का मूल्य आगामी 2026/26 पेराई सत्र में कम से कम 650 रुपए प्रति क्विंटल बिहार सरकार द्वारा निर्धारित करवाई जाए।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर चीनी मिल क्षेत्र बागमती, करेह, कमला, कोसी नदी के बीच अवस्थित है
उन्होंने गन्ना मंत्री संजय कुमार पासवान का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर चीनी मिल क्षेत्र बागमती, करेह, कमला, कोसी नदी के बीच अवस्थित है। जिस कारण हसनपुर चीनी मिल के गन्ना किसान कभी सुखार कभी बाढ़ के चपेट में आते रहते हैं और गन्ना की खेती में जो लागत लगता है उतना भी मूल्य गन्ना किसानों को नहीं मिल पाता है। वरीय गन्ना किसान रामनारायण मंडल ने मंत्री संजय पासवान से आग्रह किया गया है कि 2026/27 गन्ना पेराई सत्र से पहले गन्ना का समुचित मूल्य निर्धारण करवाई जाए ताकि गन्ना किसानों को डीफर पेमेंट का झंझट ना रहे।
समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट










