मंत्री जमा खान ने कहा- अभियान बसेरा के पात्र लाभुकों को मिलेगा जमीन का लाभ

जहानाबाद बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जहानाबाद के प्रभारी मंत्री जमा खान बुधवार को जहानाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गणेशोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की और सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ अभियान बसेरा योजना को लेकर अपनी बात रखी।

मंत्री जमा खान ने कहा- अभियान बसेरा के पात्र लाभुकों को मिलेगा जमीन का लाभ

जहानाबाद : जहानाबाद बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जहानाबाद के प्रभारी मंत्री जमा खान बुधवार को जहानाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गणेशोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की और सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ अभियान बसेरा योजना को लेकर अपनी बात रखी। अभियान बसेरा योजना के संबंध में प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजना के पात्र लाभुकों को हर हाल में जमीन का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार भूमिहीन नहीं रहे। पात्र लोगों को जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें अपना घर बनाने का अवसर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अभियान बसेरा योजना को लेकर जहानाबाद की जिला पदाधिकारी से लगातार बातचीत हो रही है। जिला पदाधिकारी स्वयं मामले की समीक्षा कर रही हैं और पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

मंत्री जमा खान ने भरोसा दिलाया कि नियमों के तहत पात्र लोगों को समय के साथ जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा

मंत्री जमा खान ने भरोसा दिलाया कि नियमों के तहत पात्र लोगों को समय के साथ जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, जमुई में हुई घटना को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद गंभीर और शर्मनाक हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जमुई ही नहीं, बिहार के किसी भी जिले में यदि किसी व्यक्ति के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार या कानून का उल्लंघन किया जाता है, तो उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर गंभीर है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आम लोगों को सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान करना है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

नाबालिग छात्रा से यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
नाबालिग छात्रा से यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Sep 23, 2026, 4:47:00 PM
Breaking : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मिली स्वीकृति
Breaking : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मिली स्वीकृति
Sep 23, 2026, 4:38:00 PM
NH-727 पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, पहले भी गई थी 5 की जान
NH-727 पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, पहले भी गई थी 5 की जान
Sep 23, 2026, 4:27:00 PM
मोमोज दुकान संचालिका से मारपीट और छेड़खानी का आरोप
मोमोज दुकान संचालिका से मारपीट और छेड़खानी का आरोप
Sep 23, 2026, 4:04:00 PM
अजय मांझी मौत मामला: पीड़ित परिवार से मिले अरुण भारती, निष्पक्ष जांच की मांग
अजय मांझी मौत मामला: पीड़ित परिवार से मिले अरुण भारती, निष्पक्ष जांच की मांग
Sep 23, 2026, 4:00:00 PM
मंत्री जमा खान ने कहा- अभियान बसेरा के पात्र लाभुकों को मिलेगा जमीन का लाभ
मंत्री जमा खान ने कहा- अभियान बसेरा के पात्र लाभुकों को मिलेगा जमीन का लाभ
Sep 23, 2026, 3:53:00 PM
गन्ना मंत्री संजय कुमार से मिले बच्ची मंडल के किसान, सौंपा ज्ञापन
गन्ना मंत्री संजय कुमार से मिले बच्ची मंडल के किसान, सौंपा ज्ञापन
Sep 23, 2026, 3:50:00 PM
वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद
वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद
Sep 23, 2026, 3:40:00 PM
जलकुंभी से भरा था 52 बीघा का पोखर, अब बना स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
जलकुंभी से भरा था 52 बीघा का पोखर, अब बना स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
Sep 23, 2026, 3:32:00 PM
BJP ने जारी की प्रभारियों की सूची, हरिश द्विवेदी बिहार प्रभारी, मंगल चले असम
BJP ने जारी की प्रभारियों की सूची, हरिश द्विवेदी बिहार प्रभारी, मंगल चले असम
Sep 23, 2026, 3:04:00 PM