Breaking : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अभी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए।

Breaking : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मिली स्वीकृति

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अभी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई। दोनों विश्वविद्यालयों को लेकर सरकार की ओर से अहम निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतनादि के लिए भी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय की खास बात यह होगी कि यहां कुलपति से लेकर प्रोफेसर और अन्य कर्मियों तक महिला भागीदारी पर जोर दिया जाएगा। कैबिनेट ने विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों के वेतनादि के लिए भी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। दानापुर के मौजा-भूसौला में 26.76 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए लगभग 348.90 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। 

मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना से पशुपालकों को बैंक ऋण के ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी मिलेगी

वहीं मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना से पशुपालकों को बैंक ऋण के ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। इसके तहत लाभुकों को केवल मूलधन का भुगतान करना होगा। तीन उन्नत गाय या दो भैंस के माध्यम से दुग्ध उत्पादन, रोजगार और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। योजना के लिए 1,600 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति दी गई है। वहीं, कोसी क्षेत्र में डेयरी विकास के लिए आठ परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें पांच सौ नई दुग्ध सहकारी समितियों, डेयरी/मिल्क चिलिंग एवं BMCU जैसी सुविधाओं का विकास होगा। इसके लिए 126.07 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

वारिसलीगंज में नए चीनी मिल की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है

वहीं कैबिनेट की बैठक में वारिसलीगंज में नए चीनी मिल की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। इससे 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होगा जिससे नवादा, नालंदा, शेखपुरा और जमुई के हजारों-हजार किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

दिनकर की जयंती पर बेगूसराय को बड़ा तोहफा

कैबिनेट बैठक में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के मौके पर उनके नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने का भी फैसला लिया गया। सरकार ने रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय बेगूसराय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर मंत्रिपरिषद ने रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय बेगूसराय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है।

Trending News

मनचला प्रिंसिपल मांग रहा था छात्रा का नंबर, ग्रामीणों ने कर दी धुलाई, शिक्षा मंत्री के गृह जिले का मामला
मनचला प्रिंसिपल मांग रहा था छात्रा का नंबर, ग्रामीणों ने कर दी धुलाई, शिक्षा मंत्री के गृह जिले का मामला
Sep 23, 2026, 5:33:00 PM
बिहार विद्या साथी ऐप से जुड़े 3 लाख से अधिक विद्यार्थी, इनमें 73 % ग्रामीण : शिक्षा मंत्री
बिहार विद्या साथी ऐप से जुड़े 3 लाख से अधिक विद्यार्थी, इनमें 73 % ग्रामीण : शिक्षा मंत्री
Sep 23, 2026, 5:22:00 PM
कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, खानपुर में मचा हड़कंप
कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, खानपुर में मचा हड़कंप
Sep 23, 2026, 5:17:00 PM
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, पीड़ितों के लौटाए जा रहे लाखों रुपए
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, पीड़ितों के लौटाए जा रहे लाखों रुपए
Sep 23, 2026, 5:00:00 PM
नाबालिग छात्रा से यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
नाबालिग छात्रा से यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Sep 23, 2026, 4:47:00 PM
Breaking : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मिली स्वीकृति
Breaking : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मिली स्वीकृति
Sep 23, 2026, 4:38:00 PM
NH-727 पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, पहले भी गई थी 5 की जान
NH-727 पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, पहले भी गई थी 5 की जान
Sep 23, 2026, 4:27:00 PM
सरकारी तकनीकी संस्थानों पर बढ़ा भरोसा, इंजीनियरिंग में 94.39, पॉलिटेक्निक में 98.08 प्रतिशत सीटों पर नामांकन
सरकारी तकनीकी संस्थानों पर बढ़ा भरोसा, इंजीनियरिंग में 94.39, पॉलिटेक्निक में 98.08 प्रतिशत सीटों पर नामांकन
Sep 23, 2026, 4:21:00 PM
मोमोज दुकान संचालिका से मारपीट और छेड़खानी का आरोप
मोमोज दुकान संचालिका से मारपीट और छेड़खानी का आरोप
Sep 23, 2026, 4:04:00 PM
अजय मांझी मौत मामला: पीड़ित परिवार से मिले अरुण भारती, निष्पक्ष जांच की मांग
अजय मांझी मौत मामला: पीड़ित परिवार से मिले अरुण भारती, निष्पक्ष जांच की मांग
Sep 23, 2026, 4:00:00 PM