कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, खानपुर में मचा हड़कंप

जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के सुरोल गांव स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को तीन संदिग्ध जिंदा बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, खानपुर में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के सुरोल गांव स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को तीन संदिग्ध जिंदा बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बम मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तत्काल इसकी सूचना खानपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कब्रिस्तान में पड़े तीन संदिग्ध बमों को देखकर आसपास के लोगों को मौके से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके को सुरक्षित कर दिया।

मस्जिद के मौलाना मजार की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर काले प्लास्टिक में रखी एक ऐसी वस्तु पर पड़ी - मुखिया पति डॉ. परवेज आलम

पंचायत के मुखिया पति डॉ. परवेज आलम ने बताया कि मस्जिद के मौलाना मजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर काले प्लास्टिक में रखी एक ऐसी वस्तु पर पड़ी, जो दूर से नारियल जैसी दिखाई दे रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें दी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो वहां तीन बम जैसी संदिग्ध वस्तुएं पड़ी थीं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी सूचना दी है। एफएसएल टीम की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद वस्तुएं वास्तव में बम हैं या नहीं।

ग्रामीणों के माध्यम से कब्रिस्तान के पास 3 बम होने की सूचना मिली थी - थाना प्रभारी सह अपर थानाध्यक्ष

खानपुर थाना प्रभारी सह अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से कब्रिस्तान के पास तीन बम होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन संदिग्ध जिंदा बम जैसी वस्तुएं मिलीं। एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। फिलहाल लोगों से मौके से दूर रहने की अपील की गई है। संदिग्ध वस्तुएं कब्रिस्तान में कैसे पहुंचीं और इन्हें वहां किसने रखा, इसकी जांच की जा रही है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

11वें 'आयुर्वेद दिवस 2026' का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया उद्घाटन
11वें 'आयुर्वेद दिवस 2026' का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया उद्घाटन
Sep 23, 2026, 5:57:00 PM
हर मॉडल स्कूल के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, स्कूल को गोद लेकर करेंगे निगरानी
हर मॉडल स्कूल के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, स्कूल को गोद लेकर करेंगे निगरानी
Sep 23, 2026, 5:40:00 PM
फिर सवालों के घेरे में खाकी... महिला को घसीटते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
फिर सवालों के घेरे में खाकी... महिला को घसीटते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
Sep 23, 2026, 5:35:00 PM
मनचला प्रिंसिपल मांग रहा था छात्रा का नंबर, ग्रामीणों ने कर दी धुलाई, शिक्षा मंत्री के गृह जिले का मामला
मनचला प्रिंसिपल मांग रहा था छात्रा का नंबर, ग्रामीणों ने कर दी धुलाई, शिक्षा मंत्री के गृह जिले का मामला
Sep 23, 2026, 5:33:00 PM
बिहार विद्या साथी ऐप से जुड़े 3 लाख से अधिक विद्यार्थी, इनमें 73 % ग्रामीण : शिक्षा मंत्री
बिहार विद्या साथी ऐप से जुड़े 3 लाख से अधिक विद्यार्थी, इनमें 73 % ग्रामीण : शिक्षा मंत्री
Sep 23, 2026, 5:22:00 PM
कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, खानपुर में मचा हड़कंप
कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, खानपुर में मचा हड़कंप
Sep 23, 2026, 5:17:00 PM
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, पीड़ितों के लौटाए जा रहे लाखों रुपए
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, पीड़ितों के लौटाए जा रहे लाखों रुपए
Sep 23, 2026, 5:00:00 PM
नाबालिग छात्रा से यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
नाबालिग छात्रा से यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Sep 23, 2026, 4:47:00 PM
Breaking : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मिली स्वीकृति
Breaking : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मिली स्वीकृति
Sep 23, 2026, 4:38:00 PM
NH-727 पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, पहले भी गई थी 5 की जान
NH-727 पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, पहले भी गई थी 5 की जान
Sep 23, 2026, 4:27:00 PM