साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, पीड़ितों के लौटाए जा रहे लाखों रुपए

साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए बोकारो साइबर पुलिस राहत की खबर लेकर आई है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामलों में करीब 40 पीड़ितों के रुपए रिकवर करने की दिशा में सफलता हासिल की है।

साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, पीड़ितों के लौटाए जा रहे लाखों रुपए

बोकारो : साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए बोकारो साइबर पुलिस राहत की खबर लेकर आई है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामलों में करीब 40 पीड़ितों के रुपए रिकवर करने की दिशा में सफलता हासिल की है। हालांकि, बारिश के कारण बुधवार को सिर्फ छह पीड़ित ही साइबर थाना पहुंच सके। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इन छह लोगों को करीब 1.10 लाख रुपए वापस किए जाएंगे।

पुलिस की कार्रवाई के तहत करीब 150 लोगों के लगभग 23 लाख दूसरों के खाते में होल्ड किए गए हैं - DSP

डीएसपी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के तहत करीब 150 लोगों के लगभग 23 लाख रुपए दूसरों के खाते में होल्ड किए गए हैं। संबंधित बैंकों से संपर्क कर इन रकम को पीड़ितों के खातों में वापस कराने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी होने पर बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत मिलने से जिस खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, उसे होल्ड कराने की संभावना बढ़ जाती है और रकम की रिकवरी आसान हो सकती है। 

DSP ने कहा- केंद्र सरकार के मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल के माध्यम से भी ठगी की रकम को वापस कराने में पुलिस को काफी मदद मिल रही है

डीएसपी ने बताया कि भारत सरकार के मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल के माध्यम से भी ठगी की रकम को वापस कराने में पुलिस को काफी मदद मिल रही है। वहीं रुपए वापस मिलने पर पीड़ितों ने साइबर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और पुलिस टीम का आभार जताया।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

11वें 'आयुर्वेद दिवस 2026' का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया उद्घाटन
11वें 'आयुर्वेद दिवस 2026' का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने किया उद्घाटन
Sep 23, 2026, 5:57:00 PM
हर मॉडल स्कूल के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, स्कूल को गोद लेकर करेंगे निगरानी
हर मॉडल स्कूल के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी, स्कूल को गोद लेकर करेंगे निगरानी
Sep 23, 2026, 5:40:00 PM
फिर सवालों के घेरे में खाकी... महिला को घसीटते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
फिर सवालों के घेरे में खाकी... महिला को घसीटते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
Sep 23, 2026, 5:35:00 PM
मनचला प्रिंसिपल मांग रहा था छात्रा का नंबर, ग्रामीणों ने कर दी धुलाई, शिक्षा मंत्री के गृह जिले का मामला
मनचला प्रिंसिपल मांग रहा था छात्रा का नंबर, ग्रामीणों ने कर दी धुलाई, शिक्षा मंत्री के गृह जिले का मामला
Sep 23, 2026, 5:33:00 PM
बिहार विद्या साथी ऐप से जुड़े 3 लाख से अधिक विद्यार्थी, इनमें 73 % ग्रामीण : शिक्षा मंत्री
बिहार विद्या साथी ऐप से जुड़े 3 लाख से अधिक विद्यार्थी, इनमें 73 % ग्रामीण : शिक्षा मंत्री
Sep 23, 2026, 5:22:00 PM
कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, खानपुर में मचा हड़कंप
कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, खानपुर में मचा हड़कंप
Sep 23, 2026, 5:17:00 PM
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, पीड़ितों के लौटाए जा रहे लाखों रुपए
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, पीड़ितों के लौटाए जा रहे लाखों रुपए
Sep 23, 2026, 5:00:00 PM
नाबालिग छात्रा से यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
नाबालिग छात्रा से यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Sep 23, 2026, 4:47:00 PM
Breaking : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मिली स्वीकृति
Breaking : कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मिली स्वीकृति
Sep 23, 2026, 4:38:00 PM
NH-727 पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, पहले भी गई थी 5 की जान
NH-727 पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, पहले भी गई थी 5 की जान
Sep 23, 2026, 4:27:00 PM