वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद

आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सहरसा वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के एसी कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद

सहरसा : आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सहरसा वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के एसी कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 43 हजार रुपए बताई गई है। हालांकि, मौके से किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरपीएफ के अनुसार, 22 सितंबर को सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15566 से विदेशी शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। आशंका थी कि ललितग्राम से सहरसा लौटने वाले खाली रेक में शराब तस्कर मौका पाकर शराब निकाल सकते हैं। सूचना के बाद निरीक्षक धनंजय कुमार और सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार काजी को ट्रेन में गुप्त निगरानी के लिए तैनात किया गया। राघोपुर से प्रधान आरक्षी सतेन्द्र नाथ तिवारी और सरायगढ़ से प्रधान आरक्षी बाबलु शर्मा को भी निगरानी में लगाया गया।

RPF के जवानों ने ट्रेन की सहरसा तक लगातार गुप्त निगरानी की

आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन की सहरसा तक लगातार गुप्त निगरानी की। 23 सितंबर की सुबह करीब 5:15 बजे खाली रेक सहरसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म लाइन संख्या-2 पर पहुंची। निरीक्षक धनंजय कुमार के साथ सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने ट्रेन को अटेंड कर निगरानी शुरू की। एसी कोच संख्या बी-1 और बी-2 में कुछ लावारिस बैग और सामान दिखाई दिए, लेकिन काफी देर तक कोई उन्हें लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद सुबह करीब 7:15 बजे खाली रेक सफाई के लिए सहरसा वाशिंगपिट रवाना हुई। वहां भी आरपीएफ जवानों ने गुप्त निगरानी जारी रखी। करीब 7:17 बजे वाशिंगपिट पहुंचने के बाद एसी कोच की जांच की गई। बी-1 कोच में सीट संख्या 33 और 49 के नीचे से पीले रंग के कपड़े के दो झोले संदिग्ध अवस्था में मिले। 

बी-2 कोच में सीट संख्या 17 और 29 के नीचे से एक रेक्सीन बैग और एक प्लास्टिक का झोला बरामद किया गया

वहीं बी-2 कोच में सीट संख्या 17 और 29 के नीचे से एक रेक्सीन बैग और एक प्लास्टिक का झोला बरामद किया गया। जांच के दौरान सभी बैग और झोलों से विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। आरपीएफ ने कुल 44 बोतल विदेशी शराब जब्त की। इसमें रॉयल स्टैग की 10 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड की छह बोतल और सिग्नेचर की 28 बोतल शामिल हैं। प्रत्येक बोतल 750 एमएल की थी। इस तरह कुल 33 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 43 हजार रुपए आंकी गई। आरपीएफ द्वारा मौके पर फर्द जब्ती सूची तैयार कर शराब को जब्त किया गया। अग्रेतर कार्रवाई के लिए सहरसा उत्पाद विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। बाद में जब्त शराब और संबंधित कागजात उत्पाद विभाग को सौंप दिए गए। मामले में शराब तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मोमोज दुकान संचालिका से मारपीट और छेड़खानी का आरोप
मोमोज दुकान संचालिका से मारपीट और छेड़खानी का आरोप
Sep 23, 2026, 4:04:00 PM
अजय मांझी मौत मामला: पीड़ित परिवार से मिले अरुण भारती, निष्पक्ष जांच की मांग
अजय मांझी मौत मामला: पीड़ित परिवार से मिले अरुण भारती, निष्पक्ष जांच की मांग
Sep 23, 2026, 4:00:00 PM
मंत्री जमा खान ने कहा- अभियान बसेरा के पात्र लाभुकों को मिलेगा जमीन का लाभ
मंत्री जमा खान ने कहा- अभियान बसेरा के पात्र लाभुकों को मिलेगा जमीन का लाभ
Sep 23, 2026, 3:53:00 PM
गन्ना मंत्री संजय कुमार से मिले बच्ची मंडल के किसान, सौंपा ज्ञापन
गन्ना मंत्री संजय कुमार से मिले बच्ची मंडल के किसान, सौंपा ज्ञापन
Sep 23, 2026, 3:50:00 PM
वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद
वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद
Sep 23, 2026, 3:40:00 PM
जलकुंभी से भरा था 52 बीघा का पोखर, अब बना स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
जलकुंभी से भरा था 52 बीघा का पोखर, अब बना स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
Sep 23, 2026, 3:32:00 PM
BJP ने जारी की प्रभारियों की सूची, हरिश द्विवेदी बिहार प्रभारी, मंगल चले असम
BJP ने जारी की प्रभारियों की सूची, हरिश द्विवेदी बिहार प्रभारी, मंगल चले असम
Sep 23, 2026, 3:04:00 PM
यौन हिंसा को अंजाम देने वालों को मिले फांसी, ऐसा करने वाले नेता अधिकारियों का भी हो एनकाउंटर : पप्पू यादव
यौन हिंसा को अंजाम देने वालों को मिले फांसी, ऐसा करने वाले नेता अधिकारियों का भी हो एनकाउंटर : पप्पू यादव
Sep 23, 2026, 2:37:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में और CM के इस्तीफा की मांग को लेकर RJD के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
जमुई की घटना के विरोध में और CM के इस्तीफा की मांग को लेकर RJD के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
Sep 23, 2026, 2:35:00 PM
बसपा के लिए बड़ा सवाल, खतरे में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा !
बसपा के लिए बड़ा सवाल, खतरे में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा !
Sep 23, 2026, 2:11:00 PM