जमुई की घटना के विरोध में और CM के इस्तीफा की मांग को लेकर RJD के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

बिहार प्रदेश राजद की ओर से महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाने व जमुई में बिहार को शर्मसार करने वाली घटना के खिलाफ और राज्य सरकार की विफलता के विरोध में सैकड़ों की संख्या में राजद के कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं अपने सड़कों पर

जमुई की घटना के विरोध में और CM के इस्तीफा की मांग को लेकर RJD के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाने व जमुई में बिहार को शर्मसार करने वाली घटना के खिलाफ और राज्य सरकार की विफलता के विरोध में सैकड़ों की संख्या में राजद के कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं अपने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इस संबंध में प्रदेश राजद के नेता एजाज अहमद ने बताया कि राजद के राज्य कार्यालय से महिलाओं और राजद के  नेताओं और कार्यकर्ता ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पटना के वीरचंद पटेल होते हुए नारेबाजी के साथ पहुंचकर इनकम टैक्स गोलंबर पहुंच कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। 

पार्टी के नेता व कार्यकर्ता और महिलाएं नारेबाजी करते हुए राज्य कार्यालय से विभिन्न तरह के पोस्टर बैनर के साथ नारे लगाते हुए निकले

उन्होंने बताया कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता और महिलाएं नारेबाजी करते हुए राज्य कार्यालय से विभिन्न तरह के पोस्टर बैनर के साथ नारे लगाते हुए निकले। जहां महिलाओं ने जमुई की घटना पर राज्य सरकार से  महिलाओं को न्याय दो की गुहार लगाई। वहीं मुख्यमंत्री इस्तीफा दो किनारे लगाते हुए उन्हें अपने कथनी पर अमल की बातें की। महिलाओं ने अपनी और बच्चियों की सुरक्षा क्यों नहीं इसका जवाब मांग रही थी। प्रदर्शनकारी महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। 

मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा था कि महिलाओं व बच्चियों के साथ छेड़खानी या उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना हुई, तो वह दूसरे दिन सुबह इस्तीफा दे देंगे - RJD

राजद नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं कहा था कि महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी या उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना हुई, तो वह दूसरे दिन सुबह इस्तीफा दे देंगे। जमुई जैसी घटना जो पूरे बिहार को शर्मसार किया है तीन दिन होने को है लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी बातों पर अमल नहीं किया। उन्हें याद दिलाने और चिर निद्रा से ज्यादा जगने के लिए पटना की सड़कों पर महिलाओं ने निकलकर पुतला जलाकर यह बताया कि वह अपनी बातों को अमल में कब लेंगे क्योंकि महिलाओं का डबल इंजन सरकार पर से विश्वास उठ गया है। सरकार के स्तर से अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में कहीं से भी गंभीरता नहीं दिख रही है और ऐसा लग रहा है की सरकार में बैठे हुए लोग ही जिस निर्लज्जता के साथ बयान दे रहे हैं उससे महिलाओं को लग रहा है की बिहार सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। नेताओं ने कहा कि इस तरह का बयान देने वाले मंत्री और जनता दल यु के प्रदेश अध्यक्ष व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह अपने परिवार के ही किसी सदस्य के साथ हुए इस तरह की घटना पर इसी निर्लता के साथ ऐसा बयान बाजी करते हैं इस तरह की बयान बाजी करने वालों को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन में RJD के कई बड़े नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कांति सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ. सुनील सिंह, मुन्नी रजक, रेखा पासवान, अनीता भारती, आभा लता, मधु मंजरी, मुकुंद सिंह, राजद नेता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, महताब आलम, प्रो. रामानुज प्रसाद, डॉ. अनवर आलम, दीनानाथ सिंह यादव, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, मदन शर्मा, बल्ली यादव, भाई अरुण कुमार, निर्भय अंबेडकर, कुमर राय, प्रो. प्रमोद कुमार सिंह, जेम्स कुमार यादव, अफरोज आलम, सुरेंद्र यादव, गणेश कुमार यादव, सुनीता यादव, विक्रांत राय, प्रतिमा यादव, रामदुलारी देवी, सुचित्रा चौधरी, गुड़िया यादव, सुनीता कुशवाहा, मीना राय, नसीमा जमाल, अबगीना खान, इंजीनियर अर्चना यादव, बेलाल खान, दिनेश पासवान, विजय लक्ष्मी, पूजा शेखर यादव, नीतू दास ,विभा रानी, सुभद्रा देवी, ममता देवी, मीरा देवी, शारदा देवी, रतन प्रिया, पूजा सिंह, गीता देवी, रितु प्रिया, रिंकू कुमारी, भारती देवी, लक्ष्मी देवी, संध्या राय, अनुपमा सिंहा, सुशीला, मनोज यादव, शिवेंद्र तांती और सत्यदेव यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थी।

Trending News

वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद
वाशिंगपिट पहुंची खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद
Sep 23, 2026, 3:40:00 PM
जलकुंभी से भरा था 52 बीघा का पोखर, अब बना स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
जलकुंभी से भरा था 52 बीघा का पोखर, अब बना स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
Sep 23, 2026, 3:32:00 PM
BJP ने जारी की प्रभारियों की सूची, हरिश द्विवेदी बिहार प्रभारी, मंगल चले असम
BJP ने जारी की प्रभारियों की सूची, हरिश द्विवेदी बिहार प्रभारी, मंगल चले असम
Sep 23, 2026, 3:04:00 PM
यौन हिंसा को अंजाम देने वालों को मिले फांसी, ऐसा करने वाले नेता अधिकारियों का भी हो एनकाउंटर : पप्पू यादव
यौन हिंसा को अंजाम देने वालों को मिले फांसी, ऐसा करने वाले नेता अधिकारियों का भी हो एनकाउंटर : पप्पू यादव
Sep 23, 2026, 2:37:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में और CM के इस्तीफा की मांग को लेकर RJD के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
जमुई की घटना के विरोध में और CM के इस्तीफा की मांग को लेकर RJD के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
Sep 23, 2026, 2:35:00 PM
बसपा के लिए बड़ा सवाल, खतरे में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा !
बसपा के लिए बड़ा सवाल, खतरे में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा !
Sep 23, 2026, 2:11:00 PM
कश लगाना है तो आपको करनी होगी जेब ढीली, 'GF' हुई महंगी
कश लगाना है तो आपको करनी होगी जेब ढीली, 'GF' हुई महंगी
Sep 23, 2026, 2:02:00 PM
हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद
हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद
Sep 23, 2026, 1:45:00 PM
मेघालय में UDP को बड़ा झटका, पाला बदलकर BJP में शामिल हुए 8 MLA
मेघालय में UDP को बड़ा झटका, पाला बदलकर BJP में शामिल हुए 8 MLA
Sep 23, 2026, 1:41:00 PM
'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़
'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़
Sep 23, 2026, 1:10:00 PM