कलयुगी बेटे ने की मां की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

बोकारो से एक पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान करीब 60 से 65 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात घर में किसी बात को लेकर प्रमिला देवी और उनके 48 वर्षीय बेटे राजू कुमार के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि राजू कुमार ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी।

मारपीट में प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल भेजा। लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बेटे राजू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर-12 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमिला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

CM सम्राट ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, बिहार में औद्योगिक विकास और 'अखंड भारत' पर ये बोले

Aug 16, 2026, 4:11:00 PM
जोगिया हत्याकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 से अधिक भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट चिन्हित, दो उपद्रवी गिरफ्तार

Aug 16, 2026, 3:48:00 PM
झामुमो आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में, केंद्र सरकार के इस बिल के खिलाफ खोला मोर्चा

Aug 16, 2026, 3:30:00 PM
मोमोज दुकान के पास अचानक जोरदार धमाका, इलाके में अफरातफरी

Aug 16, 2026, 3:10:00 PM
STET परीक्षा और BPSC TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, रिजल्ट और नोटिफिकेशन पर क्या कहा ?

Aug 16, 2026, 2:53:00 PM
कलयुगी बेटे ने की मां की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
कलयुगी बेटे ने की मां की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
Aug 16, 2026, 2:20:00 PM
वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप, लहूलुहान हालत में महिला और लड़का अस्पताल में भर्ती

Aug 16, 2026, 1:46:00 PM
सड़क किनारे मिला BSF जवान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Aug 16, 2026, 1:00:00 PM
बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं

Aug 16, 2026, 12:37:00 PM
हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण

Aug 16, 2026, 12:20:00 PM