बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले के साथ रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जमुई में निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले के साथ रविवार को  बड़ा हादसा हो गया। जमुई में निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस हादसे में जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बाल-बाल बचे।  उनकी थार गाड़ी में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी थी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार झाझा में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में शामिल थार और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र की थार गाड़ी में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बाल-बाल बचे हैं। सभी लोग सरदार वल्लवभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए जमुई के झाझा जा रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होने वाले थे।

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की ओर से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत के लिए कचहरी चौक पर पुष्पवर्षा की तैयारी की गयी थी। इसी दौरान परिसदन भवन के समीप काफिले में शामिल दो वाहनों के बीच टक्कर हो गयी। जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र की थार गाड़ी में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।  हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

निशांत की गाड़ी को इस दुर्घटना में कुछ नहीं हुआ है, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत की गाड़ी काफिले में आगे चल रही थी, इसलिए वह दुर्घटना की चपेट में आने से बच गई। हादसे के बाद काफिले को आगे बढ़ाया गया और निशांत कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। निशांत कुमार रविवार, 16 अगस्त को झाझा पहुंचे थे, जहां न्यू बोड़वा बस स्टैंड परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। झाझा पहुंचने पर निशांत के स्वागत के लिए जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान JCB मशीन से फूलों की बारिश की गई।

Trending News

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप, लहूलुहान हालत में महिला और लड़का अस्पताल में भर्ती
वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप, लहूलुहान हालत में महिला और लड़का अस्पताल में भर्ती
Aug 16, 2026, 1:46:00 PM
सड़क किनारे मिला BSF जवान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सड़क किनारे मिला BSF जवान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Aug 16, 2026, 1:00:00 PM
बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं
बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं
Aug 16, 2026, 12:37:00 PM
हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण
हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण
Aug 16, 2026, 12:20:00 PM
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
Aug 16, 2026, 12:15:00 PM
 आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
Aug 16, 2026, 12:12:00 PM
गोपालगंज डीएम ने शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को नमन और विकास कार्यों का दिया ब्योरा
गोपालगंज डीएम ने शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को नमन और विकास कार्यों का दिया ब्योरा
Aug 16, 2026, 11:56:00 AM
जोगिया हत्याकांड: विधि व्यवस्था को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 लागू
जोगिया हत्याकांड: विधि व्यवस्था को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 लागू
Aug 16, 2026, 11:40:00 AM
चास थाना से महज आधे किलोमीटर पर बड़ी चोरी, चोरों ने सोने-चांदी समेत लाखों लूटे
चास थाना से महज आधे किलोमीटर पर बड़ी चोरी, चोरों ने सोने-चांदी समेत लाखों लूटे
Aug 16, 2026, 11:22:00 AM
बाघ के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
बाघ के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Aug 16, 2026, 11:06:00 AM