आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

धनबाद: जिले के गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती में शनिवार को आपसी रंजिश में गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। भवानी सिंह नामक युवक ने 27 वर्षीय पिंटू पासवान पर पिस्टल से गोली चला दी।

 आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

धनबाद: जिले  के गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती में शनिवार को आपसी रंजिश में गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। भवानी सिंह नामक युवक ने 27 वर्षीय पिंटू पासवान पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली पिंटू की जांघ में लगी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी भवानी सिंह मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि भवानी सिंह की साली को लेकर भवानी सिंह और पिंटू पासवान के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान भवानी सिंह ने पिस्टल निकालकर पिंटू पासवान पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमे से एक गोली पिंटू पासवान के जांघ में जा लगी।

गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोन्दूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिंटू पासवान को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

मामले की जांच के लिए गोन्दूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर भवानी सिंह ने पिंटू पासवान की जांघ पर पिस्टल से गोली दाग दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गोलीबारी की पूरी वजह और घटना में इस्तेमाल हथियार के संबंध में जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

सड़क किनारे मिला BSF जवान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सड़क किनारे मिला BSF जवान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Aug 16, 2026, 1:00:00 PM
बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं
बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं
Aug 16, 2026, 12:37:00 PM
हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण
हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण
Aug 16, 2026, 12:20:00 PM
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
Aug 16, 2026, 12:15:00 PM
 आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
Aug 16, 2026, 12:12:00 PM
गोपालगंज डीएम ने शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को नमन और विकास कार्यों का दिया ब्योरा
गोपालगंज डीएम ने शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को नमन और विकास कार्यों का दिया ब्योरा
Aug 16, 2026, 11:56:00 AM
जोगिया हत्याकांड: विधि व्यवस्था को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 लागू
जोगिया हत्याकांड: विधि व्यवस्था को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 लागू
Aug 16, 2026, 11:40:00 AM
चास थाना से महज आधे किलोमीटर पर बड़ी चोरी, चोरों ने सोने-चांदी समेत लाखों लूटे
चास थाना से महज आधे किलोमीटर पर बड़ी चोरी, चोरों ने सोने-चांदी समेत लाखों लूटे
Aug 16, 2026, 11:22:00 AM
बाघ के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
बाघ के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Aug 16, 2026, 11:06:00 AM
'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी और CM सम्राट का खास पोस्ट, ऐसे किया याद
'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी और CM सम्राट का खास पोस्ट, ऐसे किया याद
Aug 16, 2026, 10:53:00 AM