हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राज्य कार्यालय, 12एम स्टैंड रोड, पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राज्य कार्यालय, 12एम स्टैंड रोड, पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य का भी बोध कराती है। उन्होंने कहा कि आज देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पार्टी का संकल्प है कि समाज के गरीब, वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया जाए तथा उनके अधिकार और सम्मान की लड़ाई को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी के समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमाल परवेज़,अविनाश कुमार,गीता पासवान, स्मिता शर्मा,डॉ धर्म सिंह, प्रोफेशर डी एन सिंह, विजय यादव,अनिल रजक, रामविलास प्रसाद,मुकेश चंद्र,द्वारिका पासवान,भीम सिंह,श्रवण कुमार,राकेश यादव, महेंद्र सदा,रघुवीर मोची, रणविजय पासवान,पूनम सिंह,राकेश रंजन,विजेंद्र सिंह,आदि लोग उपस्थित थे।

Trending News

सड़क किनारे मिला BSF जवान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सड़क किनारे मिला BSF जवान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Aug 16, 2026, 1:00:00 PM
बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं
बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं
Aug 16, 2026, 12:37:00 PM
हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण
हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण
Aug 16, 2026, 12:20:00 PM
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया
Aug 16, 2026, 12:15:00 PM
 आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
Aug 16, 2026, 12:12:00 PM
गोपालगंज डीएम ने शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को नमन और विकास कार्यों का दिया ब्योरा
गोपालगंज डीएम ने शान से लहराया तिरंगा, वीर शहीदों को नमन और विकास कार्यों का दिया ब्योरा
Aug 16, 2026, 11:56:00 AM
जोगिया हत्याकांड: विधि व्यवस्था को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 लागू
जोगिया हत्याकांड: विधि व्यवस्था को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 लागू
Aug 16, 2026, 11:40:00 AM
चास थाना से महज आधे किलोमीटर पर बड़ी चोरी, चोरों ने सोने-चांदी समेत लाखों लूटे
चास थाना से महज आधे किलोमीटर पर बड़ी चोरी, चोरों ने सोने-चांदी समेत लाखों लूटे
Aug 16, 2026, 11:22:00 AM
बाघ के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
बाघ के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Aug 16, 2026, 11:06:00 AM
'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी और CM सम्राट का खास पोस्ट, ऐसे किया याद
'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी और CM सम्राट का खास पोस्ट, ऐसे किया याद
Aug 16, 2026, 10:53:00 AM