वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप, लहूलुहान हालत में महिला और लड़का अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लाल बाहुदर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। एअर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में स्टाफ के दो लोगों को गोली लगी है।

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप, लहूलुहान हालत में महिला और लड़का अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लाल बाहुदर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। एअर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में स्टाफ के दो लोगों को गोली लगी है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि आजमगढ़ के रहने वाले एक पूर्व सैनिक अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे।  उसके पास पिस्टल और मैगजीन भी थी। उन्होंने नियमों के तहत अपनी लाइसेंसी पिस्टल की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। सुरक्षा प्रक्रिया के तहत यात्री ने अपने पास मौजूद पिस्टल और मैगजीन की जानकारी पहले ही अधिकारियों को घोषित (डिक्लेयर) कर दी थी। हथियार की जांच के दौरान अचानक पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मामले की पूरी जांच अब पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी कर रही है।  वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता के मुताबिक, हथियार और उसके पेपर की जांच की जा रही थी, तभी गोली चल गई. उन्होंने बताया जब हथियार और कागजों की जांच चल रही थी तो उसे दौरान हथियार के मालिक और स्टाफ दोनों लोग मौजूद थे। वाराणसी पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि 16 अगस्त को करीब साढ़े 9 बजे IX-1810 से मुंबई जाने वाला एक यात्री पिस्तौल लाया हुआ था। वह अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहा था। 

एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक हथियार की जांच के दौरान यात्री से एक राउंड फायर हो गया, जिससे दो स्टाफ घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सतोमहुआ न्यू लक्ष्मी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। पुलिस को सूचित कर दिया गया है तथा जांच जारी है। वहीं, डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने बताया कि यात्री अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल लेकर आए थे। चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल की जांच और राउंड की काउंटिंग किए जाने के दौरान अचानक फायर हो गया। फायर से निकला राउंड चेकिंग कर रही महिला के पैर और पास खड़े एक अन्य व्यक्ति के अंगूठे में लग गया, जिससे दोनों घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय, पुत्र केदारनाथ राय, अपनी 50 वर्षीय पत्नी सुषमा राय के साथ रविवार सुबह मुंबई जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा जांच के दौरान ट्रैवलिंग बैग में रखी पिस्टल की जांच और कारतूस की काउंटिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक पिस्टल से एक राउंड फायर हो गया। फायरिंग में बिहार के गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी सुमन कुमारी, पुत्री नरेश प्रसाद, घायल हो गईं। गोली उनके दोनों पैरों की जांघ में लगी। वहीं बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के अंबेर, रोहेड़ी रोड निवासी रोहित राज, पुत्र किशोरी प्रसाद, के बाएं हाथ के अंगूठे में गोली लगी। दोनों एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहायक के पद पर कार्यरत हैं।






Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM