मोमोज दुकान के पास अचानक जोरदार धमाका, इलाके में अफरातफरी

बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलबाग चौक पर 15 अगस्त की देर रात करीब 10 बजे एक मिष्ठान प्रतिष्ठान के समीप फुटपाथ पर लगे मोमोज के ठेले के पास अचानक जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरातफरी मच गई।

मोमोज दुकान के पास अचानक जोरदार धमाका, इलाके में अफरातफरी

बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलबाग चौक पर 15 अगस्त की देर रात करीब 10 बजे एक मिष्ठान प्रतिष्ठान के समीप फुटपाथ पर लगे मोमोज के ठेले के पास अचानक जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बेतिया मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह, अपर थानाध्यक्ष कंचन भास्कर और नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी। 

वहीं, एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास बिखरे अवशेषों की जांच की तथा आवश्यक नमूने एकत्र किए। धमाके के कारण मोमोज के ठेले के समीप रखा डस्टबिन भी चकनाचूर हो गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तीन संदिग्ध युवकों के स्कूटी से घटनास्थल के पास पहुंचने की बात सामने आई है। 

बताया जा रहा है कि युवकों ने सड़क के पश्चिमी छोर पर स्कूटी खड़ी की थी। पुलिस को संदेह है कि उन्हीं युवकों की गतिविधि से धमाके का संबंध हो सकता है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में तेज आवाज वाले पटाखे के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। घटना की वास्तविक वजह एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट 

Trending News

CM सम्राट ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, बिहार में औद्योगिक विकास और 'अखंड भारत' पर ये बोले
CM सम्राट ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, बिहार में औद्योगिक विकास और 'अखंड भारत' पर ये बोले
Aug 16, 2026, 4:11:00 PM
जोगिया हत्याकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 से अधिक भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट चिन्हित, दो उपद्रवी गिरफ्तार
जोगिया हत्याकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 से अधिक भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट चिन्हित, दो उपद्रवी गिरफ्तार
Aug 16, 2026, 3:48:00 PM
झामुमो आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में, केंद्र सरकार के इस बिल के खिलाफ खोला मोर्चा
झामुमो आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में, केंद्र सरकार के इस बिल के खिलाफ खोला मोर्चा
Aug 16, 2026, 3:30:00 PM
मोमोज दुकान के पास अचानक जोरदार धमाका, इलाके में अफरातफरी
मोमोज दुकान के पास अचानक जोरदार धमाका, इलाके में अफरातफरी
Aug 16, 2026, 3:10:00 PM
STET परीक्षा और BPSC TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, रिजल्ट और नोटिफिकेशन पर क्या कहा ?
STET परीक्षा और BPSC TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, रिजल्ट और नोटिफिकेशन पर क्या कहा ?
Aug 16, 2026, 2:53:00 PM
कलयुगी बेटे ने की मां की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
कलयुगी बेटे ने की मां की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
Aug 16, 2026, 2:20:00 PM
वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप, लहूलुहान हालत में महिला और लड़का अस्पताल में भर्ती
वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप, लहूलुहान हालत में महिला और लड़का अस्पताल में भर्ती
Aug 16, 2026, 1:46:00 PM
सड़क किनारे मिला BSF जवान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सड़क किनारे मिला BSF जवान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Aug 16, 2026, 1:00:00 PM
बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं
बाल बाल बचे निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं
Aug 16, 2026, 12:37:00 PM
हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण
हम पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण
Aug 16, 2026, 12:20:00 PM