झामुमो आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में, केंद्र सरकार के इस बिल के खिलाफ खोला मोर्चा
केंद्र सरकार के MMDR अमेंडमेंट बिल को लोकसभा राज्यसभा में मंजूरी मिलने के बाद झारखंड में झामुमो आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नजर आ रही है।

केंद्र सरकार के MMDR अमेंडमेंट बिल को लोकसभा राज्यसभा में मंजूरी मिलने के बाद झारखंड में झामुमो आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नजर आ रही है।
केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर आज बोकारो जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्य समिति की बैठक जैनमोड़ में आयोजित की गई। बैठक में पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद और चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक मौजूद रहे।
बैठक में जिले के सभी नेताओं से इस बिल को लेकर चर्चा के साथ आंदोलन की रणनीति पर सुझाव मांगा गया। इस सुझाव को केंद्रीय कमेटी की बैठक में रखने का काम किया जाएगा।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस बिल के खिलाफ पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ेगी, अगर इस बिल को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती है तो झारखंड से ट्रांसपोर्टिंग के साथ प्लांट में प्रोडक्शन को भी रोक दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि झारखंड में महिलाओं छात्रों पर गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा जिसे हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।












