आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार

सिवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा गांव के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले मे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार

सिवान : सिवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा गांव के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले मे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए सभी आभूषण मांगटिका, नथिया, मंगलसूत्र व हार को बरामद कर लिया है। जिसकी मूल्य लाखो रुपए है। वहीं इस मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपित के घर से पुलिस ने एक रिवॉल्वर भी बरामद किया है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मंदिर मे चोरी के  बाद लोग आक्रोशित थे। मंदिर मे चोरी के बाद सीवान एसपी भारत सोनी ने महाराजगंज एसडीपीओ के नेतृत्व मे टीम का गठन किया था। गठित टीम ने चोरी का खुलासा करते हुए ज्वेलरी को भी बरामद कर दिया है। 

मंदिर से आभूषण चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान शुरू किया था - महाराजगंज SDPO

महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने बताया कि मंदिर से आभूषण चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान शुरू किया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले जिसके आधार पर छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सुजीत कुमार उर्फ कल्लू, अंकित पांडेय और कमलेश पांडेय समेत चार लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की गई। मंदिर से चोरी किए गए सभी आभूषण के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपित अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में फरार आरोपित के घर की तलाशी के दौरान एक रिवॉल्वर बरामद किया गया। 

पुलिस अब बरामद हथियार के संबंध में भी जांच कर रही है

आपको बता दें कि पुलिस अब बरामद हथियार के संबंध में भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार किस उद्देश्य से रखा गया था और इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में हुआ है या नहीं। हुलास छपरा स्थित दुर्गा माता मंदिर से आभूषण चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी थी। मंदिर में चोरी की घटना को लेकर पुलिस पर आरोपितों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी का दबाव था। पुलिस की कार्रवाई के बाद चोरी गए सभी आभूषणों की बरामदगी से मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसडीपीओ अमन ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाल रही है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बोरा चट्टी के स्कूल से ब्रिटिश पार्लियामेंट तक का सफर, राजमिस्त्री के बेटे ने रच दिया इतिहास
बोरा चट्टी के स्कूल से ब्रिटिश पार्लियामेंट तक का सफर, राजमिस्त्री के बेटे ने रच दिया इतिहास
Oct 05, 2026, 10:23:00 AM
साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
Oct 05, 2026, 10:06:00 AM
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
Oct 05, 2026, 9:57:00 AM
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
Oct 05, 2026, 9:45:00 AM
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
Oct 05, 2026, 9:32:00 AM
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 9:21:00 AM
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
Oct 05, 2026, 9:12:00 AM
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
Oct 05, 2026, 9:05:00 AM
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
Oct 05, 2026, 8:57:00 AM
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
Oct 05, 2026, 8:51:00 AM