SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई

गंडक नदी के तटबंध टूटने से आई भीषण बाढ़ के बीच मकेर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर में राहत सामग्री वितरण के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है।

SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई

छपरा : गंडक नदी के तटबंध टूटने से आई भीषण बाढ़ के बीच मकेर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर में राहत सामग्री वितरण के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ग्रामीणों की ओर पिस्टल ताने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। इस घटना के बाद सारण के एसएसपी रौशन कुमार ने मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह को निलंबित कर दिया। बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तान दिया था। वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की गई है।

पुरुषोत्तमपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण पुलिस-प्रशासन की देखरेख में कराया जा रहा था

बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तमपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण पुलिस-प्रशासन की देखरेख में कराया जा रहा था। राहत सामग्री लेने के लिए ग्रामीण कतार में खड़े थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीणों और थानाध्यक्ष के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। प्रसारित वीडियो में थानाध्यक्ष पहले चप्पल निकालते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह कमर से पिस्टल निकालकर ग्रामीणों की ओर तानते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। 

प्रसारित वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है

हालांकि, प्रसारित वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और किन परिस्थितियों में थानाध्यक्ष ने हथियार निकाला, यह स्पष्ट नहीं है। मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से तत्काल आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच राहत वितरण के दौरान हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी की चर्चा है।

छपरा से यशवंत कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

सारण की बाढ़ में सियासत गरम, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में हेलीकॉप्टर, अभी नेता कहां?
सारण की बाढ़ में सियासत गरम, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में हेलीकॉप्टर, अभी नेता कहां?
Oct 05, 2026, 11:12:00 AM
पटना में बिहार दरोगा अभ्यर्थियों का बड़ा मार्च, पुलिस ने लगाए कंटीले तार
पटना में बिहार दरोगा अभ्यर्थियों का बड़ा मार्च, पुलिस ने लगाए कंटीले तार
Oct 05, 2026, 10:28:00 AM
बोरा चट्टी के स्कूल से ब्रिटिश पार्लियामेंट तक का सफर, राजमिस्त्री के बेटे ने रच दिया इतिहास
बोरा चट्टी के स्कूल से ब्रिटिश पार्लियामेंट तक का सफर, राजमिस्त्री के बेटे ने रच दिया इतिहास
Oct 05, 2026, 10:23:00 AM
साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
Oct 05, 2026, 10:06:00 AM
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
Oct 05, 2026, 9:57:00 AM
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
Oct 05, 2026, 9:45:00 AM
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
Oct 05, 2026, 9:32:00 AM
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 9:21:00 AM
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
Oct 05, 2026, 9:12:00 AM
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
Oct 05, 2026, 9:05:00 AM