रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश नेतृत्व ने शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में रवि प्रकाश मिश्रा को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वे प्रदेश सचिव, शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी थी।

रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

गोपालगंज : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश नेतृत्व ने शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में रवि प्रकाश मिश्रा को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वे प्रदेश सचिव, शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी थी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भोरे विधानसभा क्षेत्र के विजयीपुर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। रवि प्रकाश मिश्रा ने नई जिम्मेदारी के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार के प्रति आभार जताया।

कार्यकर्ताओं ने कहा- रवि प्रकाश मिश्रा की नई जिम्मेदारी भोरे विधानसभा के लिए गौरव की बात है

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के माध्यम से पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। रवि प्रकाश के प्रदेश महासचिव बनने की खबर मिलते ही विजयीपुर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। प्रखंड अध्यक्ष नितेंद्र राय, जितेंद्र मिश्रा, आरिफ सिद्दीकी, काजू दुबे, दीपक मिश्रा, परवेज आलम, मनोज यादव और जितेंद्र प्रसाद समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रवि प्रकाश मिश्रा की नई जिम्मेदारी भोरे विधानसभा के लिए गौरव की बात है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
Oct 05, 2026, 10:06:00 AM
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
Oct 05, 2026, 9:57:00 AM
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
Oct 05, 2026, 9:45:00 AM
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
Oct 05, 2026, 9:32:00 AM
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 9:21:00 AM
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
Oct 05, 2026, 9:12:00 AM
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
Oct 05, 2026, 9:05:00 AM
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
Oct 05, 2026, 8:57:00 AM
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
Oct 05, 2026, 8:51:00 AM
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी
Oct 04, 2026, 8:05:00 PM