दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक

राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को इमलिया चक पहुंचे और दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक

जहानाबाद : राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को इमलिया चक पहुंचे और दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा राजद परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत नेता के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।

तेजस्वी यादव ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी

इस दौरान तेजस्वी यादव ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। जदयू को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जदयू को हाईजैक कर लिया है। अब जदयू कुछ ही लोगों तक सिमटकर रह गई है। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में जनता सब कुछ देख और समझ रही है। एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के अलग उम्मीदवार उतारने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी दल मिलकर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं - तेजस्वी

उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी दल मिलकर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं है। परिजनों से मुलाकात के दौरान स्थानीय राजद नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
Oct 05, 2026, 10:06:00 AM
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
Oct 05, 2026, 9:57:00 AM
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
Oct 05, 2026, 9:45:00 AM
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
Oct 05, 2026, 9:32:00 AM
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 9:21:00 AM
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
Oct 05, 2026, 9:12:00 AM
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
Oct 05, 2026, 9:05:00 AM
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
Oct 05, 2026, 8:57:00 AM
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
Oct 05, 2026, 8:51:00 AM
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी
Oct 04, 2026, 8:05:00 PM