बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान

पूर्वी चंपारण के अरेराज, संग्रामपुर और केसरिया प्रखंड में बाढ़ का पानी अब उतर चुका है। पानी कम होने के बाद लोग धीरे-धीरे अपने घरों को लौट रहे हैं, लेकिन बाढ़ अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गई है।

बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान

बेतिया : पूर्वी चंपारण के अरेराज, संग्रामपुर और केसरिया प्रखंड में बाढ़ का पानी अब उतर चुका है। पानी कम होने के बाद लोग धीरे-धीरे अपने घरों को लौट रहे हैं, लेकिन बाढ़ अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गई है। घरों में रखा अनाज और कपड़े पानी में भीगकर खराब हो गए हैं, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। वहीं लोग मवेशियों को लेकर अपने घर लौट रहे हैं। पानी उतरने के बाद अब गंदगी और जलजमाव के कारण स्किन डिजीज समेत कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि, जिला प्रशासन की मेडिकल टीमें अभी भी प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं। 

कई इलाकों में संक्रमण और महामारी के खतरे को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है

लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और जरूरत के मुताबिक, दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं कई इलाकों में संक्रमण और महामारी के खतरे को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है। बाढ़ ने किसानों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। खेतों में लगी धान और ईख की फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गई है। अब बाढ़ प्रभावित लोग सरकार और प्रशासन से फसल क्षति का जल्द आकलन कर मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि दशहरा, दीपावली और छठ जैसे पर्व सामने हैं। ऐसे में अगर समय रहते आर्थिक मदद मिल जाए, तो वे अपने परिवार और घर-गृहस्थी को दोबारा संभाल सकेंगे।

बेतिया से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बोरा चट्टी के स्कूल से ब्रिटिश पार्लियामेंट तक का सफर, राजमिस्त्री के बेटे ने रच दिया इतिहास
बोरा चट्टी के स्कूल से ब्रिटिश पार्लियामेंट तक का सफर, राजमिस्त्री के बेटे ने रच दिया इतिहास
Oct 05, 2026, 10:23:00 AM
साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
Oct 05, 2026, 10:06:00 AM
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
Oct 05, 2026, 9:57:00 AM
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
Oct 05, 2026, 9:45:00 AM
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
Oct 05, 2026, 9:32:00 AM
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 9:21:00 AM
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
Oct 05, 2026, 9:12:00 AM
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
Oct 05, 2026, 9:05:00 AM
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
Oct 05, 2026, 8:57:00 AM
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
Oct 05, 2026, 8:51:00 AM