साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी व 2024 के लोकसभा के प्रत्याशी रोहिणी आचार्य कल बिहार आई हैं। रोहिणी के सिंगापुर से बिहार आने के बाद सियासी गलियारों के अलावा मीडिया में ये खबर तेजी से फैली है।

साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी व 2024 के लोकसभा के प्रत्याशी रोहिणी आचार्य कल बिहार आई हैं। रोहिणी के सिंगापुर से बिहार आने के बाद सियासी गलियारों के अलावा मीडिया में ये खबर तेजी से फैली है कि लालू यादव अपनी राजनीति विरासत का सिरमौर रोहिणी आचार्य को बना सकते हैं। हालांकि, अचानक रोहिणी जब अपने मामा साधु यादव से मिलने पहुंची तो चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। साधु ने इसे बिल्कुल भी राजनीतिक मुलाकात नहीं बताया लेकिन इतना कहा कि वे लोकसभा चुनाव में रोहिणी आचार्य को जीत दिलाएंगे।

साधु के घर पहुंची रोहिणी

रोहिणी आचार्य के मामा साधु यादव के घर पहुंचते ही शानदार स्वागत किया गया। रोहिणी वहां अपनी मामी से गले मिलीं। उसके बाद मामा साधु यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद परिवार के साथ घर के अंदर प्रवेश किया। इस दौरान वहां साधु समर्थकों की भीड़ भी जमा हो गई। ध्यान रहे कि राबड़ी देवी और लालू परिवार से उनके साले साधु यादव के रिश्ते उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। साधु लगातार तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल खड़े करते रहे हैं। साधु रोहिणी की हर बात का समर्थन भी करते रहे हैं।

मामा से भगिनी की मुलाकात

रोहिणी आचार्य के घर पहुंचने के बाद साधु यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खुशी है। भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने उसका स्वागत है। स्वागत में सब लोग आप लोग आए हुए हैं। खड़े हैं। बातचीत कोई नहीं। कोई पॉलिटिकल नहीं है। खाना-पिना घर में है। आई है स्वागत तो करना ही है। ये पूछने के बाद कि 11 महीनों बाद सिंगापुर से आई हैं आपके यहां आई हैं। साधु यादव ने कहा कि वेटनरी में रह रही थी। हमसे बातचीत होता है। आई है, तो हमने कहा कि बेटा खाना खाकर जाना। आई है तो खाना ओना खाकर जाएगी।

कोई राजनीतिक बात नहीं - साधु

उन्होंने सियासी सवालों का जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि नहीं-नहीं कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई। राबड़ी देवी यानी बहन और मेरे बीच कभी दूरी नहीं था। मन का बात था। बात आप समझ गए न। कभी दूरी वैगरह नहीं है। आप लोगों के माध्यम से कई तरह की बात छप जाती है, तो हम उसमें क्या कर सकते हैं। साधु ने कहा कि राजद की कमान रोहिणी को ऐसा कोई बात नहीं है। पार्टी को लेकर या नेतृत्व को लेकर ऐसी कोई बात नहीं है। खुश होना स्वभाविक है। घर में जब बेटी आती है भगिनी आती है तो खुशी रहता ही है। आपको भी खुशी रहता होगा। आपकी भी भगिनी होगी।

Trending News

सारण की बाढ़ में सियासत गरम, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में हेलीकॉप्टर, अभी नेता कहां?
सारण की बाढ़ में सियासत गरम, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, चुनाव में हेलीकॉप्टर, अभी नेता कहां?
Oct 05, 2026, 11:12:00 AM
पटना में बिहार दरोगा अभ्यर्थियों का बड़ा मार्च, पुलिस ने लगाए कंटीले तार
पटना में बिहार दरोगा अभ्यर्थियों का बड़ा मार्च, पुलिस ने लगाए कंटीले तार
Oct 05, 2026, 10:28:00 AM
बोरा चट्टी के स्कूल से ब्रिटिश पार्लियामेंट तक का सफर, राजमिस्त्री के बेटे ने रच दिया इतिहास
बोरा चट्टी के स्कूल से ब्रिटिश पार्लियामेंट तक का सफर, राजमिस्त्री के बेटे ने रच दिया इतिहास
Oct 05, 2026, 10:23:00 AM
साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
साधु से मिलीं रोहिणी, मामा ने कहा- 'भगिनी आई है सिंगापुर से मिलने... दिलाएंगे जीत'
Oct 05, 2026, 10:06:00 AM
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
गंगा सेतु पर टेलर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 25 घायल, गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे थे तेलंगाना के यात्री
Oct 05, 2026, 9:57:00 AM
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
SSP ने मकेर SHO को किया निलंबित, बाढ़ पीड़ितों पर तान दिया था पिस्टल, Video वायरल होने पर की गई कार्रवाई
Oct 05, 2026, 9:45:00 AM
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
Oct 05, 2026, 9:32:00 AM
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 9:21:00 AM
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
Oct 05, 2026, 9:12:00 AM
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
Oct 05, 2026, 9:05:00 AM