मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा

मगही भाषा, मगध के इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से रविवार को गांधी मैदान स्थित रेडक्रॉस भवन में मगही चौपाल का आयोजन किया गया।

मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा

जहानाबाद : मगही भाषा, मगध के इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से रविवार को गांधी मैदान स्थित रेडक्रॉस भवन में मगही चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मगहिया समाज आऊ मगही चौपाल परिवार की ओर से किया गया। चौपाल में मगध के इतिहास, संस्कृति तथा मगही भाषा के विकास और संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मगध से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर मगही चौपाल का आयोजन करना अच्छी पहल है। ऐसे आयोजनों से मगध के लोगों के बीच आपसी संवाद और भाईचारा मजबूत होता है। 

IG विकास वैभव ने कहा- मगध का इतिहास काफी समृद्ध और गौरवशाली रहा है

आईजी विकास वैभव ने कहा कि मगध का इतिहास काफी समृद्ध और गौरवशाली रहा है। मगध को समझने के लिए यहां के इतिहास, संस्कृति, परंपरा और भाषा को जानना जरूरी है। आईजी ने कहा कि मगही भाषा मगध की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके संरक्षण के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। खासकर, नई पीढ़ी को अपनी भाषा और विरासत से जोड़ना जरूरी है, ताकि मगही भाषा और मगध की सांस्कृतिक पहचान आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सके।

चौपाल में वक्ताओं ने मगही भाषा के विकास, संरक्षण और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर अपने विचार रखे

चौपाल में वक्ताओं ने मगही भाषा के विकास, संरक्षण और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर अपने विचार रखे। साथ ही मगध की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि मगही चौपाल का उद्देश्य मगही भाषा और मगध की विरासत को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को एक साझा सांस्कृतिक मंच उपलब्ध कराना है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
Oct 05, 2026, 9:32:00 AM
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 9:21:00 AM
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
Oct 05, 2026, 9:12:00 AM
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
Oct 05, 2026, 9:05:00 AM
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
Oct 05, 2026, 8:57:00 AM
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
Oct 05, 2026, 8:51:00 AM
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी
Oct 04, 2026, 8:05:00 PM
त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 गिरफ्तार, 250 जवानों ने 72 टीमों के साथ की छापेमारी
त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 गिरफ्तार, 250 जवानों ने 72 टीमों के साथ की छापेमारी
Oct 04, 2026, 8:00:00 PM
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 84 किलो गांजा व 129 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 84 किलो गांजा व 129 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद
Oct 04, 2026, 7:35:00 PM
जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ, 3 बीट में बांटा गया थाना क्षेत्र
जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ, 3 बीट में बांटा गया थाना क्षेत्र
Oct 04, 2026, 7:30:00 PM