त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 गिरफ्तार, 250 जवानों ने 72 टीमों के साथ की छापेमारी

बोकारो : आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर बोकारो पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर बीती रात पूरे जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। एक ही रात में पुलिस ने 94 लोगों को गिरफ्तार किया। इस अभियान के लिए जिलेभर में 72 विशेष टीमों का गठन किया गया था। अधिकारियों समेत करीब 250 पुलिसकर्मी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी करते रहे। कार्रवाई के बाद 55 लोगों को न्यायालय के रिकॉल ऑर्डर के आधार पर अभिरक्षा से मुक्त कर दिया गया, जबकि 39 लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

DSP ने कहा- इस अभियान से विधि-व्यवस्था मजबूत होगी और पुलिस का मनोबल भी बढ़ेगा

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में पुराने कांडों में वांछित आरोपी, न्यायालय से जारी वारंट के आरोपी और परमानेंट वारंट वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ने कहा कि इस अभियान से विधि-व्यवस्था मजबूत होगी और पुलिस का मनोबल भी बढ़ेगा।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

Oct 05, 2026, 9:32:00 AM
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार

Oct 05, 2026, 9:21:00 AM
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट

Oct 05, 2026, 9:12:00 AM
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान

Oct 05, 2026, 9:05:00 AM
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक

Oct 05, 2026, 8:57:00 AM
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा

Oct 05, 2026, 8:51:00 AM
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी

Oct 04, 2026, 8:05:00 PM
त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 गिरफ्तार, 250 जवानों ने 72 टीमों के साथ की छापेमारी
त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 गिरफ्तार, 250 जवानों ने 72 टीमों के साथ की छापेमारी
Oct 04, 2026, 8:00:00 PM
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 84 किलो गांजा व 129 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

Oct 04, 2026, 7:35:00 PM
जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ, 3 बीट में बांटा गया थाना क्षेत्र

Oct 04, 2026, 7:30:00 PM