जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ, 3 बीट में बांटा गया थाना क्षेत्र

जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। तीन बीट में थाना क्षेत्र बांटा गया है। उपायुक्त और एसपी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश और आम जनता से सीधा संवाद उद्देश्य है।

जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ, 3 बीट में बांटा गया थाना क्षेत्र

जामताड़ा : जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। तीन बीट में थाना क्षेत्र बांटा गया है। उपायुक्त और एसपी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश और आम जनता से सीधा संवाद उद्देश्य है। झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला अंतर्गत पुलिस पब्लिक को-ऑपरेशन की संकल्पना के तहत जामताड़ा थाना क्षेत्र में आम जनता और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था, क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और आम जनों में सुरक्षा का भाव स्थापित करने के उद्देश्य से जामताड़ा थाना क्षेत्र को तीन अलग-अलग बीट में विभक्त कर बीट पुलिसिंग व्यवस्था लागू की गई है।

प्रत्येक बीट में 1 पुलिस अवर निरीक्षक, 1 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक व सशस्त्र प्रहरी की प्रतिनियुक्ति की गई है

प्रत्येक बीट में 1 पुलिस अवर निरीक्षक, 1 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक और सशस्त्र प्रहरी की प्रतिनियुक्ति की गई है। बीट में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं प्रहरी अपने-अपने बीट क्षेत्र में जाकर वहां के निवासियों और व्यवसायियों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानेंगे तथा निदान करते हुए सभी प्रकार की अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे। बीट क्षेत्र में अवस्थित सभी बैंक, एटीएम, सीएसपी, आभूषण दुकान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थल, महत्वपूर्ण आवासीय स्थल एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में सघन गश्ती, आम जनता से संवाद और प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रविवार को उपायुक्त जामताड़ा आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक जामताड़ा शंभु कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ जामताड़ा थाना परिसर से किया गया।

बीटवार प्रतिनियुक्ति और क्षेत्र इस प्रकार है

बीट नंबर-1 (मो०नं०-9031634531) : बीट प्रभारी पुअनि सुनील कुमार सिंह, सहायक बीट प्रभारी सअनि धर्मेंद्र रजक। क्षेत्र - टावर चौक, कागसमाड़ा मोड़, बाजार रोड, पुराना हटिया, हिरनाडीह, महुलडंगाल, मालपाड़ा, राजबाड़ी, रक्षाकाली मंदिर, कुंदाल खुशु, श्रीरामपुर, जीतूडंगाल, कम्बाइंड बिल्डिंग, श्रीरामपुर, धांधरा, सिमलबेडिया, दुमका रोड, साडीहा मोड़, इंदिरा चौक, रेलवे स्टेशन, पांडेडीह, न्यू पांडेडीह, रहमडीह।

बीट नंबर-2 (मो०नं०-9031634532) : बीट प्रभारी पुअनि०अभय कुमार, सहायक बीट प्रभारी सअनि शशिभूषण पंडित। क्षेत्र - न्यू टाउन, सिनेमा हॉल, गांधी मैदान, आमबगान, सिद्धू कान्हू, चौक, सुभाष चौक, सखलडीह, पाकडीह, राघवन, जज कॉलोनी।

बीट नंबर-3 (मो०नं०-9031634533) : बीट प्रभारी पुअनि लाल बाबू, सहायक बीट प्रभारी सअनि प्रदीप कुमार सिंह। क्षेत्र - नूर मोहल्ला, सुभाष चौक पुल के आगे, पुराना कोर्ट, नया कोर्ट, बधुडीह, साहना, गायछन्द, कोर्ट रोड मातृ आश्रम, पुराना कॉलेज, जामताड़ा, प्रेम धाम, मिहिजाम रोड, तिलाबाद, चाकड़ी।

बीट पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य 

अपराध की रोकथाम के लिए संवेदनशील गतिविधियों पर सतत निगरानी, आम जनों में विश्वास के लिए पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद, आपात स्थिति में त्वरित मदद, जनभागीदारी से अपराध पर नियंत्रण और सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
रवि प्रकाश मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, JDU प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
Oct 05, 2026, 9:32:00 AM
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Oct 05, 2026, 9:21:00 AM
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब को किया नष्ट
Oct 05, 2026, 9:12:00 AM
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
बाढ़ का कहर खत्म, अब बीमारी व मुआवजे की चुनौती, खेतों में तबाही, घरों में सड़ा सामान
Oct 05, 2026, 9:05:00 AM
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
दिवंगत RJD विधायक सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी, कहा- BJP ने JDU को कर लिया है हाईजैक
Oct 05, 2026, 8:57:00 AM
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
मगही चौपाल में मगध की विरासत व भाषा के संरक्षण पर हुआ मंथन, IG ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ता है आपसी भाईचारा
Oct 05, 2026, 8:51:00 AM
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी
उद्योग लगाने के लिए लिया सरकारी पैसा नहीं शुरू हुआ काम, 315 लाभुकों से होगी वसूली, FIR की तैयारी
Oct 04, 2026, 8:05:00 PM
त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 गिरफ्तार, 250 जवानों ने 72 टीमों के साथ की छापेमारी
त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 94 गिरफ्तार, 250 जवानों ने 72 टीमों के साथ की छापेमारी
Oct 04, 2026, 8:00:00 PM
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 84 किलो गांजा व 129 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 84 किलो गांजा व 129 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद
Oct 04, 2026, 7:35:00 PM
जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ, 3 बीट में बांटा गया थाना क्षेत्र
जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था का शुभारंभ, 3 बीट में बांटा गया थाना क्षेत्र
Oct 04, 2026, 7:30:00 PM